Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, नम्रता अदाणी ने दिखाई BHU के छात्रों की बनाई कलाकृतियां

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. यहां नम्रता अदाणी ने उन्हें BHU के छात्रों की कलाकृतियां दिखाईं और विशेष फोटो कैटलॉग भेंट की.

yogi-adityanath-varanasi-namrata-adani-bhu-art

वाराणसी में नम्रता अदाणी ने सीएम योगी को दिखाई BHU के छात्रों की बनाई कलाकृतियां

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर पहुंचे. इस दौरान अदाणी ग्रुप की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नम्रता अदाणी ने उन्हें ‘मंच’ का अवलोकन कराया. यहां बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कुछ छात्रों की ओर से तैयार की गई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया था. इन कलाकृतियों के जरिए छात्रों की कला और रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने की कोशिश की गई.

दरअसल इन कलाकृतियों को अदाणी ग्रुप और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित एक छात्र कला प्रतियोगिता के तहत तैयार किया गया था. इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के छात्रों ने हिस्सा लिया था. इनमें से चयनित छात्रों की कलाकृतियों को मंच पर प्रदर्शित किया गया.

Namrata Adani

सीएम योगी को नम्रता अदाणी ने दिखाई कलाकृतियां

इस दौरान नम्रता अदाणी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वहां प्रदर्शित कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने छात्रों की ओर से तैयार किए गए कला कार्यों को दिखाया. इसके साथ ही प्रतियोगिता में चयनित कलाकृतियों की तस्वीरों का एक विशेष फोटो कैटलॉग भी मुख्यमंत्री को भेंट किया.

बता दें कि, अदाणी समूह और अदाणी फाउंडेशन छात्रों के लिए स्कूल, शिक्षा, छात्रवृत्तियों और कौशव विकास से जुड़ी कई कार्यक्रमों को चलाता है. इन कार्यक्रमों के जरिये आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में मदद किया जाता है. जिसमें उन्हें किताबें, यूनिफॉर्म, भोजन और ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाती है.

Namrata Adani

अदाणी फाउंडेशन छात्रों की करता है मदद

इसके अलावा अदाणी फाउंडेशन की तरफ से प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों या कॉलेजों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए पूरी तरह से वित्त पोषित छात्रवृत्तियां, मेंटरशिप सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद में अदाणी मैराथन का 10वां संस्करण, 32 हजार लोगों ने लगाई दौड़, बॉक्सर लवलीना भी हुई शामिल

अडानी ग्रुप और BHU की इस पहल के जरिए विश्वविद्यालय के छात्रों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला. इस आयोजन में छात्रों की ओर से तैयार किए गए चुनिंदा कला कार्यों को एक मंच पर लाकर उन्हें पहचान देने की कोशिश की गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism