खेल

IPL 2023: Rishabh Pant की जगह कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कैप्टन? ये खिलाड़ी है सबसे बड़ा दावेदार

IPL 2023: Rishabh Pant Accident – दिल्ली कैपिटल्स को ऋषभ पंत के ऑप्शन तलाशने की आवश्यकता है. क्योंकि IPL 2023 में इस खिलाड़ी का खेलना मुश्किल लग रहा है. शुक्रवार (30 दिसंबर) की सुबह एक भयानक कार दुर्घटना के बाद ऋषभ को गंभीर चोट आई है. करीब 2-3 महीने पंत को मैदान से बाहर रहना होगा और उसके बाद वापसी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है. हालांकि उम्मीद यही की जा रही है कि पंत जल्द से जल्द रिकवर करें और एक बार फिर मैदान में वो अपना हुनर दिखांए. मगर फिर भी  दिल्ली कैपिटल्स को बैकअप के लिए ऑप्शन तैयार रखना होगा.

दिल्ली कैपिटल्स में पंत की जगह कौन लेगा?

दिल्ली टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम की कप्तानी कर सकते हैं. लेकिन विकेटकीपर कौन होगा ये भी एक बड़ा सवाल होगा. पंत की जगह लेने के लिए मोहम्मद अजहरुद्दीन, बाबा इंद्रजीत, दिनेश बाना, अभिमन्यु ईश्वरन और प्रियांक पंचाल प्रमुख स्थान पर हैं.

टीम में ऐसे तो कई खिलाड़ी हैं जो दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल सकते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर इस रेस में सबसे आगे हैं. माना जा रहा है कि आईपीएल 2023 सीजन के लिए डेविड वार्नर को टीम को नया कप्तान बनाया जा सकता है. वार्नर इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Indian cricket in 2023: टेस्ट चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप का रोमांच, एशिया कप का तड़का…’हैप्पी न्यू ईयर’ लाया है फैंस के लिए ढेरों खुशियां

पंत की जगह कौन  होगा दिल्ली कैपिटल्स का कैप्टन?

टीम में ऐसे तो कई खिलाड़ी हैं जो दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल सकते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर इस रेस में सबसे आगे हैं. माना जा रहा है कि आईपीएल 2023 सीजन के लिए डेविड वार्नर को टीम को नया कप्तान बनाया जा सकता है.

खास बात ये है कि वॉर्नर के पास आईपीएल टीम को बतौर कप्तान चैंपियन बनाने का रिकॉर्ड है. बता दें, 2016 के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे, तब उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब भी जीता था. वहीं दूसरा नाम भारत के पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान पृथ्वी शॉ का है, जो इस भूमिका में देखें जा सकता हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: ऋषभ पंत (C),  मनीष पांडे, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, फिल साल्ट, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, सरफराज खान, केएल भरत (WK), मनदीप सिंह, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव , एनरिच नार्जे, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, खलील अहमद, अश्विन हेब्बर, रिपल पटेल, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, लुंगी एनगिडी, टिम सीफर्ट (WK), प्रवीण दुबे, रोवमैन पॉवेल और ललित यादव.

– भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago