राम मंदिर

‘मुल्ला मुलायम के बेटे अखिलेशुद्दीन…’, बोले महंत राजू दास- रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले आज कूड़े में पड़े हुए हैं

Bharat Express Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के ‘अवध में राम’ कॉन्क्लेव में हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास आए. यहां उन्होंने एक गदा लहराते हुए सनातनधर्म के विरोधियों पर जुबानी हमला बोला. इसके अलावा उन्होंने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाने की घटना को याद करते हुए समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार का जिक्र किया.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को महंत राजू दास ने ‘अखिलेशुद्दीन’ कहकर पुकारा. महंत राजू दास बोले— अखिलेश यादव सनातन विरोधी हैं. वह रावण के वंशज हैं. मैं उनको अखिलेशुद्दीन कहूंगा…मुल्ला मुलायम और अखिलेशुद्दीन..इन्होंने सनातन के विरोध में काम किया. ये शुरू से सनातन विरोधी रहे हैं.

महंत राजू दास का सपाध्यक्ष पर तीखा हमला

महंत राजू दास बोले— अखिलेशुद्दीन वो हैं जो स्वामी प्रसाद मौर्या के ऊपर हाथ रखे हुए हैं. उनकी सरपरस्ती में स्वामी प्रसाद मौर्या रोजाना ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं जिन्हें भारतीय राजनीति में स्वीकार नहीं किया जा सकता.

महंत राजू दास ने यहां तक कह दिया कि “रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले कूड़े में पड़े हुए हैं.” महंत ने कहा कि ये कितनी हैरानी की बात है कि बीजेपी और मोदी का विरोध करते-करते विपक्ष सनातन का विरोध करने लगा.

महंत राजू दास ने विपक्ष को ऑफर देते हुए कहा- “अगर विपक्ष को लगता है कि बीजेपी ने भगवान राम और मंदिर निर्माण का क्रेडिट ले लिया है तो उनके पास भी एक मौका है. मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर का भव्य निर्माण करवाकर क्रेडिट ले सकते हैं.”

यह भी पढ़िए: ‘राम को जिन्होंने अपनाया वो सत्ता में हैं, जिन्हें रामलला ने ठुकराया वो अब सड़क-सड़क घूम रहे हैं’, अयोध्या में बोले आचार्य सत्येंद्र दास

महंत राजू दास ने कहा— “प्रभु की भूमि पर भव्य मंदिर में गर्भगृह बनकर तैयार है, इसलिए प्राण प्रतिष्ठा की जा सकती है. वहां शास्त्रों के विरुद्ध कोई काम नहीं हो रहा है, विधि-विधान से राम मंदिर का उद्घाटन होगा. शास्त्रों के अनुसार पीएम मोदी वहां पूजा कर सकते हैं.”

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

10 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

28 minutes ago

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, फ्लाइट हाईजैक की कोशिश के बीच दिखाई बहादुरी

Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…

35 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

42 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

43 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

1 hour ago