‘पठान’ (फिल्म)
Pathaan Box office Collection: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. फिल्म काफी चर्चा और विवादों के बीच रिलीज हुई थी. हालांकि ‘पठान’ को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और फैंस ने किंग खान और उनकी कमबैक फिल्म को जमकर सेलिब्रेट किया. ये सिलसिला अब भी जारी है. वहीं फिल्म की कमाई की रफ्तार भी बिना रूके जारी है. इस मामले में ‘पठान’ ने कई ब्लॉक बस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ की सुनामी थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के 17वें दिन भी ‘पठान’ ने करोड़ो का कलेक्शन किया है.
‘पठान’ ने 17वें दिन कितने करोड़ बटोरे
दरअसल शाहरुख खान स्टार ‘पठान’ का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं लेकिन ‘पठान’ के लिए थिएटर में जमकर फुलफॉल देखा जा रहा है नतीजन फिल्म की कमाई भी बढ़ रही है.कलेक्शन की बात करें तो ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन ही 55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. तब से ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है. वहीं अब ‘पठान’ के 17वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘पठान’ ने रिलीज के 17वें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ शाहरुख खान स्टारर फिल्म की कुल कमाई अब 463.90 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं तीसरे वीकेंड में भी ‘पठान’ के अच्छी कमाई करने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें-Bigg Boss 16: रोहित शेट्टी ने टॉप फाइनलिस्ट को सौंपे चैलेंजिंग टास्क
500 करोड़ के क्लब में पठान के जल्द शामिल होने की उम्मीद
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर ने इस हफ्ते 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया था. अब यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने टारगेट की ओर बढ़ रही है.
सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…
आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…
JAANTA RAJA DAY 2 IN GHAZIABAD: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में गाजियाबाद…
Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…