Bharat Express DD Free Dish

Pawan Singh ने मांगी Anjali Raghav से माफी, “बैड टच” वाले मामले पर दी सफाई, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

जैसे ही ये मामला तूल पकड़ रहा है तो पवन सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने इस पूरे मुद्दे को लेकर सफाई दी और अंजली से माफी मांगी है.

Pawan Singh Apology: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और सिंगर Pawan Singh इन दिनों चर्चाओं का विष्य बने हुए हैं. एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे हरियाणवी डांसर और एक्टर Anjali Raghav को गलत तरह से टच करते दिखाई दे रहे है.

दरअसल एक इवेंट के दौरान अंजली स्टेज पर वहां मौजूद लोगों से बात कर रही थीं, जिसके बाद पवन सिंह उनकी कमर को बड़े अजीब तरह से छूना शुरू कर देते हैं. वो ऐसा सिर्फ एक बार नहीं बल्की बार-बार करते हैं. वीडियो में साफ दिख रहा था कि अंजली उनकी इस बरकत से काफी ज्यादा अनकम्फर्टेबल महसूस कर रही हैं.

जब पवन सिंह और अंजली राघव का ये वीडियो वायल हुआ तो सोशल मीडिया पर लोगों ने पन सिंह की क्लास लगाना शुरू कर दिया और मुद्दा काफी ज्यादा बढ़ गया जिसके बाद अंजली ने इस मामले को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर की और बताया कि उस दिन क्या-क्या हुआ था.

वहीं अब जैसे ही ये मामला तूल पकड़ रहा है तो पवन सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने इस पूरे मुद्दे को लेकर सफाई दी और अंजली से माफी मांगी है.

Pawan Singh ने मांगी माफी

पवन सिंह ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी पोस्ट करते हुए मामले की सफाई देते हुए लिखा- “अंजली जी व्यस्त schedule के कारण मैं आपकी इंस्टाग्राम लाइव नहीं देख सका, मुझे इस बात की जानकारी हुई, तो मुझे बुरा लगा, मेरा आपके प्रति कोई भी गलत Intention नहीं था क्योंकि हमलोग कलाकार है, इसके बावजूद आगर आपको हमारे किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं.”

pawan singh controversy

Anjali Raghav ने भी दी थी सफाई

बता दें कि शनिवार को अंजली राघव ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेसर करके इस पूरे मामले की जानकारी लोगों के साथ शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि लोग उनसे बोल रहे है कि अंजली ने पवन सिंह के गलत तरह से टच करने पर तभी कोई रिएक्शन क्यों नहीं दिया.

अंजली ने बताया था कि वहां उनके सब फैंस थे और वो उन्हें भगवान मान रहे थे ऐसे में आपके लगता है कि मेरी बात कोई सुनता. साथ हीं अंजली ने कहा था कि उन्हें पवन सिंह की टीम की तरफ से धमकी भी मिली थी कि अगर उन्होंने कुछ गलत पोस्ट किया तो एक्ट्रेस के खिलाफ झूटी बातें फैलाई जाएंगी क्योंकि पवन सिंह की पीआर टाम काफी मजबूत है.

इतना ही नहीं इस वीडियो के दौरान ही अंजली ने कहा था कि वो अब कभी भी भोजपूरी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी और उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Pawan Singh ने गलत तरह से किया टच, अब Anjali Raghav ने तोड़ी चुप्पी, कहा- “अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read