होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 1: इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में हिस्टोरिकल ड्रामा ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ रिलीज हुई. मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. इसके साथ ही अपने पहले पार्ट की तरह ‘पीएस 2’ ने भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की और ताबड़तोड़ कमाई की.
‘पीएस1’ तमिल सिनेमा के इतिहास में सबसे हिट फिल्मों में से एक साबित हुई थी. इसी के तरह अब ‘पीएस2’ भी नए कीर्तिमान स्थापित करती नजर आ रही है. इतना ही नहीं पीएस2 ने सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को भी पछाड़ दिया है. आइए यहां जानते हैं ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की.
‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी, फिल्म ने पहले ही दिन बंपर कलेक्शन किया. कमाई के आंकड़ों की बात करें तो सकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर 32 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. बता दें कि ये आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं, इसलिए इनमें थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है. वहीं फिल्म की ओपनिंग को देखकर लग रहा है कि यह साल 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है.
बता दें कि ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ बड़े बजट और मल्टी स्टारर वाली फिल्म है. ये फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और सोभिता धूलिपाला के साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकार हैं.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…