Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रियंका ने निक को जन्मदिन पर किया खास अंदाज में विश, बेटी मालती भी दिखीं साथ

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने बुधवार को 33वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर अभिनेत्री ने पति को खास अंदाज में बधाई दी.

Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका ने खास अंदाज में विश

Priyanka Chopra Nick Jonas: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने बुधवार को 33वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर अभिनेत्री ने पति को खास अंदाज में बधाई दी. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, और एक भावुक संदेश लिखकर अपने प्यार का इजहार किया.

प्रियंका ने क्या लिखा?

तस्वीरें पोस्ट कर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा,

“आज जब हम आपका जन्मदिन मना रहे हैं मेरी जान, मैं उन सभी खास 16 सितंबर की तारीखों को याद कर रही हूं जो मैंने आपके साथ बिताईं. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे आपके साथ जिंदगी बिताने का मौका मिला. हम हर दिन आपका जश्न मनाते हैं.”

उन्होंने आगे लिखा कि 2018 से 2025 तक हर साल आपके साथ बिताए पल मेरे लिए अनमोल हैं. मैं इन यादों के लिए हमेशा आभारी रहूंगी.

पोस्ट में प्यार भरी केमिस्ट्री

पोस्ट की गई तस्वीरों में प्रियंका और निक की प्यार भरी केमिस्ट्री देखने को मिली. पहली तस्वीर में प्रियंका प्यार से निक के गाल पकड़े हैं जबकि निक उन्हें मुस्कुराते हुए देख रहे हैं.

दूसरी तस्वीर में निक और प्रियंका खड़े हैं वहीं मालती नीचे जमीन पर दोनों के साथ खड़ी है. तीसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए पोज दे रहे हैं. बाकी तस्वीरों में दोनों कभी सेल्फी लेते नजर आए तो कभी छुट्टियों के दौरान मस्ती करते दिखे.

फैंस ने भी दी बधाई

प्रियंका के पोस्ट पर फैंस ने भी खूब प्यार बरसाया और निक को जन्मदिन की बधाई दी.

निक जोनस कौन हैं?

बता दें कि निक जोनस हॉलीवुड सिंगर, सॉन्गराइटर और एक्टर भी हैं. निक के माता-पिता दोनों संगीत से जुड़े हुए थे जिस वजह से निक की दिलचस्पी संगीत को लेकर बचपन से ही थी.

इसे भी पढ़ें-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म की घोषणा, जानें कब और कहां रिलीज होगी यह फिल्म?

निक ने महज 7 साल की उम्र में ‘जॉय टू द वर्ल्ड’ नाम का एक गाना लिखा था जिसके रिलीज होने के बाद निक के करियर की शुरुआत हुई. साल 2005 में जोनस ने अपने भाइयों के साथ मिलकर एक बैंड की शुरुआत की और महज एक साल में ही बेस्ट न्यू आर्टिस्ट कैटेगरी में ग्रेमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुए. हालांकि, वो अवॉर्ड जीत नहीं पाए थे.

कब हुई थी दोनों की शादी?

प्रियंका और निक की शादी 2018 में राजस्थान के जोधपुर में हुई थी और तब से यह जोड़ा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहा है. उनकी बेटी मालती का जन्म 2022 में हुआ जिसके बाद यह परिवार और भी खुशहाल हो गया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital