होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी कर ली है. आज दोनों ने एक दूसरे का हमेशा साथ निभाने की कसम खाई. इन दोनों की शादी की पहली फोटो भी वायरल हो गई है. दोनों ने मैतेई समुदाय के रीति-रिवाज से शादी की. 27 नवंबर को दोनों शादी के लिए मणिपुर की राजधानी इंफाल आए थे. इसी जगह पर दोनों ने प्री-वेडिंग शूट भी कराया था. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं.
पिछले कुछ सालों से रणदीप हुड्डा और लिन के रिश्ते की चर्चा थी. मीडिया में भी इसकी चर्चा हो रही थी. रिश्ते की जानकारी सामने आने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. रणदीप 47 साल के हैं. तो लिन 37 साल की हैं. दोनों के बीच 10 साल का अंतर है. दोनों की आज शादी हो गई. इस मौके पर करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों समेत परिवार के कुछ सदस्य ही मौजूद थे. फिलहाल इन दोनों कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. तो वहीं उनके फैंस भी उन्हें शादी की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं.
दोनों की शादी पारंपरिक तरीके यानी मैताई समुदाय के रीति-रिवाजों के मुताबिक हुई है. इन दोनों की शादी का वीडियो भी वायरल हो गया है. इस वीडियो में रणदीप मैतेई संस्कृति के मुताबिक दूल्हा बने हैं. उन्होंने सफेद धोती और कुर्ता पहना हुआ है. सिर पर पगड़ी है. दोनों शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं. पत्नी बन चुकीं लिन बेहद खूबसूरत दिखती हैं. सिंपल लुक में लिन ने सोने की ज्वैलरी कैरी की हुई है. दोनों एक दूसरे को सफेद रंग का वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं. ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. फोटो में उनकी ज्वेलरी की खूब चर्चा हो रही है.
लिन एक मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस हैं. वह एक बिजनेसवुमन भी हैं. इस बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री ने सिनेमा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. लिन ने कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है. उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर समेत कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है. सोशल मीडिया पर उनके 93 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…