Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

अभिनेत्री लिन लैशराम और अभिनेता रणदीप हुडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में थे.

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी कर ली है. आज दोनों ने एक दूसरे का हमेशा साथ निभाने की कसम खाई. इन दोनों की शादी की पहली फोटो भी वायरल हो गई है. दोनों ने मैतेई समुदाय के रीति-रिवाज से शादी की. 27 नवंबर को दोनों शादी के लिए मणिपुर की राजधानी इंफाल आए थे. इसी जगह पर दोनों ने प्री-वेडिंग शूट भी कराया था. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं.

पिछले कुछ सालों से रणदीप हुड्डा और लिन के रिश्ते की चर्चा थी. मीडिया में भी इसकी चर्चा हो रही थी. रिश्ते की जानकारी सामने आने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. रणदीप 47 साल के हैं. तो लिन 37 साल की हैं. दोनों के बीच 10 साल का अंतर है. दोनों की आज शादी हो गई. इस मौके पर करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों समेत परिवार के कुछ सदस्य ही मौजूद थे. फिलहाल इन दोनों कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. तो वहीं उनके फैंस भी उन्हें शादी की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं.

पारंपरिक तरीके से शादी

दोनों की शादी पारंपरिक तरीके यानी मैताई समुदाय के रीति-रिवाजों के मुताबिक हुई है. इन दोनों की शादी का वीडियो भी वायरल हो गया है. इस वीडियो में रणदीप मैतेई संस्कृति के मुताबिक दूल्हा बने हैं. उन्होंने सफेद धोती और कुर्ता पहना हुआ है. सिर पर पगड़ी है. दोनों शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं. पत्नी बन चुकीं लिन बेहद खूबसूरत दिखती हैं. सिंपल लुक में लिन ने सोने की ज्वैलरी कैरी की हुई है. दोनों एक दूसरे को सफेद रंग का वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं. ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. फोटो में उनकी ज्वेलरी की खूब चर्चा हो रही है.

लिन कौन है?

लिन एक मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस हैं. वह एक बिजनेसवुमन भी हैं. इस बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री ने सिनेमा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. लिन ने कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है. उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर समेत कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है. सोशल मीडिया पर उनके 93 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital