Bharat Express DD Free Dish

समय रैना के ‘जबरदस्त रोस्ट’ पर रणवीर अल्लाहबदिया का पलटवार: ‘समय कौन? मेरा तो अपना टाइम चल रहा है’

पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबदिया और कॉमेडियन समय रैना के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. समय ने खुलासा किया कि रणवीर ने शो में विवादित सवाल 8 बार पूछा था, वहीं रणवीर ने अब कूल अंदाज में इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Beer Biceps, Samay Raina, Ranveer Allahbadia

India’s Got Latent Controversy: मशहूर पॉडकास्टर Ranveer Allahbadia (Beer Biceps) और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के बीच की तनातनी अब सोशल मीडिया से निकलकर पैप्स के कैमरों तक पहुंच गई है. इंडियाज गॉट लेटेंट शो में हुए उस विवादित वाकये के बाद, जिस पर देश भर में हंगामा हुआ था, अब दोनों सितारों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. हाल ही में समय रैना ने अपने कॉमेडी स्पेशल ‘Still Alive’ में रणवीर पर जमकर चुटकी ली, जिसका अब रणवीर ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया है.

रणवीर का हैरान करने वाला जवाब

जब पैपराजी ने रणवीर से समय रैना के मजाक और टिप्पणियों पर सवाल पूछा, तो रणवीर बिल्कुल बेफिक्र नजर आए. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “समय कौन समय? क्या समय? यह हमारा समय है, मेरा समय अब है.” रणवीर का यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने आगे बढ़ते हुए सकारात्मकता की बात की और कहा कि वे खुद भी काफी मजाक करते हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है. उन्होंने संदेश दिया कि इंसान को हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए और अंदर जितनी पॉजिटिविटी होगी, उतनी ही तरक्की मिलेगी.

समय रैना का बड़ा खुलासा

दूसरी तरफ, समय रैना ने अपने शो में रणवीर की पोल खोलते हुए बताया कि विवादित एपिसोड के दौरान रणवीर ने वह ‘भद्दा’ सवाल एक या दो बार नहीं, बल्कि पूरे 8 बार पूछा था. समय ने कहा, “मैं मां की कसम खाकर कहता हूं, रणवीर ने उस शो में कई ऊटपटांग सवाल किए थे. जब मैंने फाइनल एडिट देखा, तो मुझे लगा कि इसने तो बहुत ही गंदी बातें की हैं.” समय ने दावा किया कि उन्होंने रणवीर की साख बचाने के लिए 99% हिस्सा एडिट कर दिया और केवल 1% ही दिखाया, जिस पर इतना बड़ा बवाल हो गया.

ये भी पढ़ें- मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, फैंस बोले- ‘अभी और गाने हैं ताई’

क्या था वो पूरा विवाद?

साल 2025 में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में रणवीर ने एक ऐसा सवाल पूछा था जिसे दर्शकों ने ‘अश्लील’ और ‘घिनौना’ करार दिया. मामला इतना बढ़ा कि रणवीर और शो के मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज हुई, उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलीं और सोशल मीडिया पर ‘बॉयकॉट’ का शोर मच गया.

मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां कोर्ट ने रणवीर की सोच को ‘गंदी’ बताते हुए फटकार लगाई थी. हालांकि, कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी, लेकिन इस घटना ने रणवीर की इमेज को काफी चोट पहुंचाई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read