Bharat Express DD Free Dish

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कन्फर्म की अपनी शादी, वेडिंग टाइटल हुआ तय; जानें पोस्ट शेयर करते हुए क्या लिखा?

ग्लैमर वर्ल्ड का चर्चित कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे. फैंस द्वारा दिए गए नाम ‘VIROSH’ को ही दोनों ने अपनी शादी का आधिकारिक टाइटल बना दिया है..

Rashmika Mandanna-Vijay Wedding VIROSH: ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. करीब 8 साल की लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने आखिरकार अपनी शादी की खबर को कन्फर्म कर दिया है. रश्मिका और विजय ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक भावुक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फैंस ने उन्हें ‘VIROSH’ का नाम दिया है, इसलिए वे अपनी शादी को इसी नाम से बुलाएंगे.

क्यों रखा वेडिंग टाइटल नेम VIROSH?

रश्मिका और विजय ने पोस्ट में लिखा कि हमारे प्यारे चाहने वालों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ चुनते कि आप पहले से ही वहां थे. इतने प्यार से आपने हमें एक नाम दिया. आपने हमें ‘VIROSH’ कहा. इसलिए आज पूरे दिल से, हम आपके सम्मान में अपने एक साथ आने का नाम रखते हैं. हम इसे नाम देना चाहेंगे ‘VIROSH की शादी’. हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद. आप हमेशा हमारा हिस्सा हो. ढेर सारा प्यार.

विजय और रश्मिका की कब है शादी?

कपल ने बताया कि उनकी शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होगी. बीते दिनों दोनों साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे और उदयपुर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. रश्मिका और विजय ने हमेशा अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा, लेकिन अब फैंस के प्यार और नामकरण को सम्मान देते हुए उन्होंने इसे ‘VIROSH’ का नाम दिया. यह नाम विजय और रश्मिका के नामों से मिलकर बना है, जो फैंस ने पहले से ही इस्तेमाल कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor पर बॉलीवुड में बनेगी फिल्म…क्या विवेक अग्निहोत्री उठाएंगे इसका बीड़ा? जानिए उन्होंने क्या कहा

रश्मिका और विजय की क्या है लव स्टोरी?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की डेटिंग की खबरें पिछले 8 सालों से सुर्खियां बटोर रही हैं. दोनों ने साथ में ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में काम किया था. उसी समय से उनके रिश्ते की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से कन्फर्म नहीं किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और साथ नजर आने से फैंस को अंदाजा हो चुका था. अब दोनों की शादी की खबर से फैंस बेहद खुश हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read