Bharat Express DD Free Dish

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में अल्टीमेट रूलर बने तेज प्रताप यादव और मनीष कश्यप के बीच टास्क के दौरान तीखी झड़प हो गई. राजनीति का जिक्र आने पर तेज प्रताप भड़क उठे.

राइज एंड फॉल 2' में तेज प्रताप यादव और मनीष कश्यप के बीच हुई तीखी बहस.

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में जबरदस्त ड्रामा और हाई-वोल्टेज क्लैश देखने को मिल रहा है. वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में टीवी स्टार्स, इन्फ्लुएंसर्स और राजनेताओं का जमावड़ा है. इस बीच शो के पहले ‘अल्टीमेट रूलर’ बने तेज प्रताप यादव और यूट्यूबर मनीष कश्यप के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

तेज प्रताप यादव बने शो के ‘अल्टीमेट रूलर’, खुद को बताया पेंटहाउस का ‘पीएम’

पेट्रोल टास्क जीतकर तेज प्रताप यादव सीजन के पहले ‘अल्टीमेट Ruler’ बन चुके हैं. प्रियंका चाहर चौधरी और इरीना को पछाड़ते हुए सबसे बड़ी पावर हासिल करने के बाद तेजू भैया ने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘पेंटहाउस का प्रधानमंत्री’ घोषित कर दिया. हालांकि, उन्होंने तुरंत साफ भी किया कि वह देश के नहीं, बल्कि केवल शो के घर के अंदर के प्रधानमंत्री हैं.

मनीष कश्यप पर भड़के तेजू भैया: ‘यहां पॉलिटिक्स मत घुसाइए’

शो के नए प्रोमो में प्रियंका चाहर चौधरी और मनीष कश्यप के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. जब विवाद बढ़ा तो मनीष कश्यप ने तेज प्रताप यादव से कहा, ‘आप मंत्री रहे हैं तेजू भैया, सही फैसला लीजिए.’ इस पर तेज प्रताप का पारा चढ़ गया और वह भड़कते हुए बोले, ‘पॉलिटिक्स मत घुसाइए यहां पर… क्या पॉलिटिक्स कर रहे हैं आप यहां?” मनीष ने भी जवाब में मजदूरों के प्रति अन्याय का मुद्दा उठाया.

करण पटेल और गौतम गुलाटी के बीच भी तीखी नोकझोंक

पेंटहाउस और बेसमेंट के बीच तनाव केवल यहीं नहीं रुका. टास्क के दौरान बेसमेंट के सदस्यों की बयानबाजी पर करण पटेल ने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘भोंकते रहेंगे तो कैसे बात करेंगे हम?’ इस भाषा पर शो के प्रतियोगी गौतम गुलाटी और अनीश भगत ने कड़ा एतराज जताया. गौतम ने करण को टोकते हुए चिल्लाकर कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read