Bharat Express DD Free Dish

Saif Ali Khan: सैफ अली खान की सेहत में सुधार, जल्द होगी अस्पताल से छुट्टी

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की तबीयत में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. डॉक्टरों के अनुसार, सैफ की हालत स्थिर है और वह अपनी सेहत में सुधार महसूस कर रहे हैं.

सैफ अली खान
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की सेहत को लेकर एक बड़ी जानकारी मिली है. सर्जरी की बाद अब उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और दो से तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है. बुधवार की देर रात बांद्रा स्थित उनके 12वीं मंजिल के फ्लैट में उनपर चाकू से कई बार हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हमले में सैफ को गर्दन, पीठ और हाथ समेत शरीर में कई जगह चोटें आई थीं. जिसके बाद अभिनेता की मुंबई के लीलावती अस्पताल में इमरजेंसी सर्जरी की गई.

अब कैसी है सैफ की तबीयत?

सैफ अली खान को चाकू लगने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. जिसके बाद उनके फैंस को लगातार उनकी स्वास्थ्य की चिंता सता रही है. इस बीच अब उनकी सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आपको बता दें कि अस्पताल के चीफ ऑपरेट‍िंग ऑफिसर डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि अभिनेता ठीक हैं और तेजी से रिकवरी कर रहे हैं, जल्‍द ही उन्‍हें अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया जाएगा. फिलहाल वे अभी बेड रेस्‍ट पर हैं.

अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को साझा किया कि सैफ का स्वास्थ्य अब बेहतर है. उन्होंने आईसीयू से बाहर निकलकर सामान्य भोजन लेना शुरू कर दिया है. डॉक्टरों के अनुसार सैफ को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा, लेकिन उनकी हालत स्थिर है, और वह अपनी सेहत में सुधार महसूस कर रहे हैं.

आरपीएफ ने एक युवक को हिरासत में लिया

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमले के एक संदिग्ध को आरपीएफ छत्तीसगढ़ ने हिरासत में लिया है. हमले के बाद मुंबई पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध आरोपी की फोटो जारी की थी जिसके बाद ही मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं.

पुलिस ने जांच की तेज

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए अधिक से अधिक टीमों का गठन किया है.साथ ही पुलिस ने पूछताछ भी जारी रखी हैं.वहीं रात में बेवजह घूमने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी है. जिन लोगों के नाम पहले से रिकॉर्ड में हैं, उन्हें भी पूछताछ के लिए थानों में बुलाया जा रहा है. पुलिस पूछताछ के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपियों की तस्वीर भी दिखा रही है.

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack Update: घर में घुसकर सैफ को चाकू मारने वाले की तलाश, MP में दबोचा गया संदिग्ध

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read