Bharat Express DD Free Dish

कौन हैं अहान पांडे? जिनके ‘सय्यारा’ के टीजर ने रिलीज होते ही मचाई धूम, क्या है अनन्या पांडे से कनेक्शन

Saiyaara Actor Ahaan Pandey: फिल्म सैय्यारा का टीजर आज यानी मंगलवार को रिलीज हो गया है. संगीत और प्यार पर आधारित इस फिल्म से बॉलीवुड में एक नया हीरो एंट्री कर रहा है जिसका नाम अहान पांडे है. ऐसे में चलिए जानते हैं अहना पांडे का अनन्या पांडे से क्या कनेक्शन है.

Saiyaara Actor Ahaan Panday

Saiyaara Actor Ahaan Pandey: बॉलीवुड में एक और स्टारकिड की एंट्री होने जा रही है. अभिनेता अहान पांडे अपनी पहली फिल्म ‘सैय्यारा’ के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने को तैयार हैं. इस फिल्म का आज यानी मंगलवार को धमाकेदार टीजर भी रिलीज हो चुका है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन है अहान पांडे और उनका अनन्या पांडे से क्या कनेक्शन है?

इस फिल्म से अहान पांडे कर रहे हैं बॉलीवुड डेब्यू

यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनी ‘सैय्यारा’ एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें भावनाओं, संगीत और युवा प्रेम की झलक दिखाई गई है. टीज़र में फिल्म के लीड कैरेक्टर्स की केमिस्ट्री और बैकग्राउंड स्कोर दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है. फिल्म में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. ये फिल्म अनीत का भी बॉलीवुड डेब्यू है.

फिल्म ‘सैयारा’ का धमाकेदार टीजर आउट

टीज़र की शुरुआत अनीत की मधुर आवाज से होती है, जिसमें वे कहती हैं: “मुझे तसल्ली दे दो जो, वो शब्द उधारा ढूंढ रहा है, एक सितार ढूंढ रहा है, दिल सैयारा ढूंढ रहा है.” टीज़र में बाइक पर एंट्री करते अहान का स्टाइलिश अंदाज, गिटार पर परफॉर्मेंस और अनीत के साथ उनकी केमिस्ट्री युवा दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

कौन हैं अहान पांडे?

अहान पांडे, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कज़िन और चंकी पांडे के भतीजे हैं. उनके पिता चिक्की पांडे और मां डीन पांडे हैं. उन्होंने फ्रीकी अली (2016), रॉक ऑन 2 (2016) और नेटफ्लिक्स वेब सीरीज द रेलवे मेन (2023) में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है. अहान एक अच्छे लेखक और अभिनेता भी हैं, जिन्होंने फिफ्टी और जॉलीवुड जैसी शॉर्ट फिल्मों में एक्टिंग और स्क्रीनप्ले दोनों का काम संभाला है.

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt की ये करीबी हुई गिरफ्तार, लाखों रुपये की धोखाधड़ी का है आरोप

अहान पांडे का अनन्या पांडे से क्या है कनेक्शन?

अहान और अनन्या पांडे के कनेक्शन की बात करें तो दोनों कजिन भाई-बहन है. अहान अक्सर बॉलीवुड स्टार किड्स के साथ नाइट आउट या फिर डिनर डेट पर नजर आते रहते हैं. अहान कई फोटोशूट्स का हिस्सा भी रहे हैं. बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले 27 साल के अहान ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है.

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म?

‘सैयारा’ 18 जुलाई 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के टीज़र को लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म यंग ऑडियंस के बीच लोकप्रिय हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read