Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और एक्टर सलमना खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. पिछले कई दिनों से सलीम खान की तबीयत को लेकर फैंस काफी ज्यादा परेशान थे. वहीं अब लीलीवती अस्पताल से मिल रही जानकारी से पता चला है कि सलीम साहब के सेहत में पहले से ज्यादा सुधार आया है और जल्द ही उन्हें डिसचार्ज भी कर दिया जाएगा.
एजाज खान ने दी सेहत की जानकारी
दरअसल, शुक्रवार को एक्टर ऐजाज खान सलीम खान का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. वहीं बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने फैंस की चिंता दूर की. एजाज ने बताया कि सलीम खान भले ही अभी ICU में हैं लेकिन अब उनकी तबीयत खतरे से बाहर है. डॉक्टरों की एक टीम उनका खास ध्यान रख रही हैं.
इसके अलावा एजज ने उम्मीद जताई की अगर रिकवरी इसी तरह से जारी रही तो ऊपरवाले की दुआ से सोमवार तक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है.
सुरक्षा के बीच पहुंचे कई सितारे
सलीम खान को देखने के लिए पिछले दो दिनों से अस्पताल में बॉलीवुड हस्तियों का तांता लगा हुआ है. सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह की रही. हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद रणवीर की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है, फिर भी वह भारी सुरक्षा घेरे के बीच सलीम साहब से मिलने पहुंचे.
साथ ही फराह खान, अमृता अरोड़ा, यूलिया वंतूर और सलीम खान के दामाद आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे. गुरुवार का दिन अस्पताल में काफी शांतिपूर्ण रहा और सभी करीबी लोग बिना किसी अफरा-तफरी के उनसे मिल पाए.
ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 का इंतजार खत्म! रणवीर सिंह की फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, पार्ट 1 से भी बड़ा होगा सीक्वल
क्यों नाराज हैं सलमान खान?
आपको बता दें कि खबर यह भी आ रही है कि सलमान खान अपने पिता की हेल्थ को लेकर मीडिया में लीक हो रही जानकारियों से खुश नहीं हैं. बताया जा रहा है कि सलमान ने अस्पताल प्रबंधन और परिवार को सख्त हिदायत दी है कि बिना इजाजत कोई भी हेल्थ बुलेटिन जारी न किया जाए.
दरअसल, शुरुआत में डॉ. जलील पारकर ने बताया था कि सलीम साहब को ‘माइनर ब्रेन हैमरेज’ हुआ था, जिसके बाद उन्हें एहतियातन वेंटिलेटर पर रखा गया था. इसी जानकारी के बाहर आने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था, जिसे रोकने के लिए अब परिवार ने गोपनीयता बरतने का फैसला किया है.
सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को भर्ती कराया गया था. दुआओं का दौर जारी है और उम्मीद है कि ‘सुल्तान’ के पिता जल्द ही अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट वापस लौटेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


