Urdu Conclave 2026

Salman Khan ने बहन अर्पिता संग किया बप्पा का विसर्जन, ढोल नगाड़ों पर थिरके भाईजान, सोनाक्षी-जहीर भी हुए शामिल

सलमान और अर्पिता ने बप्पा का विसर्जन किया जिसमें पूरा खान परिवार शामिल हुआ दिखाई दिया. इस मौके पर खान परिवार का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Salman Khan, Ganpati Visarjan, Sonakshi Sinha, Bollywood

Ganpati Visarjan: बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan और उनकी बहन अर्पिता खान ने हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा का अपने घर मे स्वागत किया. उनके घर पर भगवान गणेश की आरती करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान खान ने फैंस के साथ शेयर किया था.

वही  अब गुरूवार (28 अगस्त) की शाम को सलमान और अर्पिता ने बप्पा का विसर्जरv किया जिसमें पूरा खान परिवार शामिल हुआ दिखाई दिया. इस मौके पर खान परिवार का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें सलमान खान ढोल नगाड़ों पर जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

खान परिवार के साथ दिखे सोनाक्षी और जहीर

खान परिवार के इस जश्न के बीच सलमान के जीजा यानी अर्पिता के पति आयुष शर्मा अपने बेटे को गोद में लेकर  नाचते हुए दिखाई दिए. वहीं अरबाज खान और सोहेल खान के बेटे अरहान और निर्वाण भी इस बीच बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए.

खान परिवार के अलावा इस जश्न में सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल भी दिखे. इस दौरान सोनाक्षी ने सफेद रंग का सूट पहना और बालों में गजरा लगाया हुआ थआ, इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी. वहीं दूसरी तरफ जहीन भी हरे रंग की शेरवानी में काफी जचें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बप्पा की भक्ति में लीन खान फैमिली

बता दें कि गणेश चतुर्थी की शाम को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ बहन अर्पिता के घर विराजे गणपति बप्पा की आरती करते दिखाई दिए थे.

वहीं खान परिवार के अलावा गोविंदा-सुनिता अहूजा, अनन्या पांडे और मीका सिंह ने भी बप्पा को विदाई देते हुए उन्हे विसर्जित कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Birthday Special: साउथ का वो सुपरस्टार, जिसने पहचान लिय़ा था राम गोपाल वर्मा का टैलेंट, श्रीदेवी संग 2 फिल्मों में आ चुका है नजर

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read