मनोरंजन

Salman Khan: मुंबई में लग्जरी अपार्टमेंट, पनवेल में आलीशान फार्महाउस… अरबों की संपत्ति के मालिक हैं दबंग खान

Salman Khan:  भारत के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक सलमान खान हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक (Salman Khan Net Worth) हैं. वो बॉलीवुड के हाईएस्ट अभिनेताओं में से एक हैं. इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि सलमान खान बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलेक्सी अपार्टमेंट की वैल्यू करीब 100 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनके पास पनवेल में एक फार्महाउस भी है, जो करीब 150 एकड़ में फैला हुआ है.

सलमान खान की फिल्म फीस

जानकारी के मुताबिक  बता दें कि सलमान खान एक फिल्म के लिए 75 से 80 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. इसके अलावा वो प्रॉफिट भी शेयर करते हैं. सलमान खान बिग बॉस शो होस्ट करने के लिए मोटी रकम लेते है. रिर्पोटस के मुताबित बिग बॉस सीजन 16 को  होस्ट करने के लिए  सलमान खान ने 1000 करोड़ रुपये की फीस ली है. अगर उनकी कुल नेटवर्थ की बात करें, तो सलमान खान करीब 2900 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.

दरअसल सलामान खान के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं. उनके पास 2.26 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वोग, 1.80 करोड़ रुपये की टोयोटा लैंड क्रूजर है. सलमान का मशहूर क्लोथिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन जो उनके चैरिटेबल फाउंडेशन द सलमान खान फाउंडेशन के तहत ऑपरेट होता है. उसकी वैल्यू 235 करोड़ रुपये है.

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan Earning) हर रोज करीब 1.01 करोड़ रुपये कमाते हैं. सलमान खान का अपना प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स है. इससे भी उनकी कमाई होती है.

बता दें कि दुबई में भी सलमान का एक आलीशान बंगला है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बुर्ज खलीफा के पास द एड्रेस डाउनटाउन में सलमान का घर है. बॉलीवुड में कमाई के मामले में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ही सलमान खान से आगे हैं. सलमान खान ने कई कंपनियों में भी निवेश कर रखा है.

ये भी पढ़ें-Salman Khan Birthday: जब सलमान ने जला दी थी अपने पिता की पूरी सैलरी, पड़ोसियों ने घर चलाने में की थी मदद…

पहली कमाई-सलमान खान की

27 दिसंबर साल 1965 में जन्मे सलमान खान अपने फैंस के दिलों में बसते हैं. अरबों की संपत्ति के मालिक सलमान खान की पहली कमाई 100 रुपये से भी कम थी. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली कमाई 75 रुपये थी. उन्होंने मुंबई के ताज होटल में एक शो में बैकग्राउंड में डांस किया था. इसके लिए उन्हें 75 रुपये मिले थे. सलमान को उनकी पहली फिल्म के लिए  31 हजार रुपये की फीस मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago