Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Salman Khan ने सबके सामने खोली पलक तिवारी की पोल, बताया- फिल्म सेट पर किस एक्टर के थीं करीब

Salman Khan: कल सोमवार के दिन फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. इस बीच सलमान खान ने पलक तिवारी की पोल खोलकर रख दी.

Palak Tiwari

ट्रेलर लांच के दौरान पलक सलमान खान

Salman Khan: ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर को देखने के बाद तो सबकी जुबान पर सिर्फ भाई जान यानी सलमान खान का ही नाम है. फिल्म में पलक तिवारी ने भी काम किया है. कल सोमवार के दिन फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. इस दौरान सभी मस्ती के मूड में दिख रहे थे. सितारों ने सेट पर बिताए लम्हों का भी जिक्र किया. इस दौरान स्टार्स ने एक दूसरे के कुछ सीक्रेट भी बताए. इसी क्रम में फिल्म के हीरो सलमान खान ने पलक तिवारी की पोल खोलकर रख दी. एक वीडियो मे सलमान खान पलक तिवारी कोलेकर कई सारी बातें बताते हुए दिख रहे हैं.

सलमान खान ने कहा दूर-दूर से वाइब होता है

शहनाज गिल और राघव जुयाल को लेकर बीते कई दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है. ऐसे में ट्रेलर लॉन्च के दिन सलमान खान ने राघव जुयाल को लेकर कई खुलासे किए हैं. हालांकि सलमान खान ने इसकी शुरुआत उनकी तारीफ से की. सलमान खान ने राघव जुयाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने एक केमेस्ट्री देखी है. इसके बाद उन्होंन उस केमेस्ट्री को आगे बढ़ाने की बात को लेकर कहा कि उसको आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं कर रहा है. क्यों सिद्धार्थ बोलो भाई. कहते हुए सलमान ने ये भी कह डाला कि आपने भी देखी है लेकिन दूर-दूर से वाइब होता है.

इसे भी पढ़ें: Salman Khan: “30 तारीख को मारूंगा”, इस बार ‘रॉकी भाई’ ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में किया कॉल

पलक तिवारी ने जताई सहमति

सलमान ने आगे कहा कि अगर किसी ने ट्राई किया तो वो एक-कदम पीछे हट जाता है. ये पलक क्यों?’ सलमान की इन बातों को सुनकर पलक तिवारी भी अपना सिर हिलाती नजर आ रही हैं. हालांकि उन्होंने सलमान से इस पर कुछ न बोलने के लिए भी कहा. इस पर राघव जुयाल का कहना था कि वो काम और प्यार ही क्या जिसके चर्चे न हों. ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म के ट्रेलर में रोमांस, ड्रामा और एक्शन का भरपूर डोज है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism