होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Aryan Khan Launches Clothing Line: शाहरुख खान के बच्चे सुहाना और आर्यन दोनों ही इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जहां किंग खान की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं वहीं बड़े बेटे आर्यन खान ने हाल ही में अपना लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया है. जिसकी वेबसाइट कल लाइव भी हुई थी. जिसमें आर्यन खान के कपड़ों के ब्रांड के कपड़ों की कीमत देखकर लोग हैरान हैं. लोगों ने स्टार किड के ब्रांड को काफी महंगा बताया है और सोशल मीडिया पर मीम्स भी वायरल होने लगे हैं. कई लोगों ने कपड़ों की कीमत को लेकर भी ताना मारा है, लोगों का कहना है कि मध्यम वर्गीय परिवार इन कपड़ों को बिल्कुल भी अफोर्ड नहीं कर सकता है.
पिछले कुछ हफ्तों से आर्यन खान और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ मिलकर इसका प्रचार कर रहे हैं. ऐसे में आर्यन खान का ये क्लोथिंग ब्रांड लगातार चर्चा में बना हुआ था. हाल ही में शाहरुख खान का एक विज्ञापन भी रिलीज हुआ था, जिसमें किंग खान जबरदस्त अवतार में नजर आए थे. लेकिन, अब वेबसाइट लाइव होने के बाद 2 लाख रुपये की जैकेट से लेकर 33 हजार रुपये में बिकने वाली स्वेटशर्ट तक, कपड़ों की कीमतों ने लोगों को चौंका दिया है.
आर्यन खान के कपड़ों के ब्रांड का नाम DYAVOL X है, जिसकी वेबसाइट बीते दिन लाइव हुई और उसके साथ ही क्रैश हो गई, जिसके चलते ब्रांड को ट्विटर पर इसकी जानकारी देनी पड़ी. ब्रांड ने इसकी जानकारी दी. इसके बाद जैसे ही वेबसाइट फिर से लाइव हुई, ब्रांड ने फिर से इसकी घोषणा की, जिसके बाद यूजर्स ने खरीदारी शुरू कर दी. लेकिन, जैसे ही लोगों ने टी-शर्ट से लेकर जैकेट तक की कीमत देखी तो सभी के सिर चकरा गए. कपड़ों की कीमत पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
डी’यावोल एक्स के कपड़ों की कीमत देखकर एक ने लिखा- ‘वे ऐसे कपड़े बेच रहे हैं, जिनकी कीमत हमारी फिल्म कब आएंगे ऐसे अच्छे दिन हमारे, कुछ तो करो भाई से भी ज्यादा है.’ एक अन्य ने ब्लैक टी-शर्ट और पेंट बॉक्स की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘तुम्हें पता है क्या करना है, सिर्फ 562 रुपये में काम हो जाएगा.’ कपड़ों की कीमत पर कई फनी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…
त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…
IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…
Barack Obama Criticizes Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओहायो की रैली में…