मनोरंजन

Shahrukh Khan यूनिवर्सल सुपरस्टार- बोलीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Pattaan:  शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘पठान’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है. उनकी इस फिल्म को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स का भी प्यार मिल रहा है. ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पहले ही दिन से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और नए-नए रिकॉर्ड बना रही है.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने की शाहरुख की तारीफ

‘पठान’ की सफलता को देखते हुए बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स भी इसकी और शाहरुख खान की तारीफ करते नहीं थक रहे. अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस Anoushey Ashraf ने शाहरुख को ‘यूनिवर्सल सुपरस्टार’ बता दिया है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा शाहरुख की फैन रहेंगी. हालांकि किंग खान पर उनके इस कमेंट से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए. यूजर ने कहा कि एक्ट्रेस शाहरुख का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा बोल रही हैं.

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में Anoushey Ashraf ने लिखा, ‘जितने लोग उन्हें नापसंद करते हैं और जितने पाकिस्तानियों को लगता है कि हमें बॉलीवुड को प्रमोट नहीं करना चाहिए, मेरे लिए शाहरुख एक यूनिवर्सल सुपरस्टार हैं. आर्टिस्ट के रूप में हम मानते हैं कि हम सीमाओं से परे लोगों से जुड़ते हैं. दुनिया हमें सिर्फ इंसानों के रूप में जानती है और इस इंसान (शाहरुख खान) ने कमाल की चीजें की हैं और वो बहुत काम की बातें बोलते हैं. मैंने हमेशा शाहरुख खान की फैन रहूंगी.’

ये भी पढ़ें-पठान की सक्सेस पर बोलीं कंगना रनौत, इस देश ने सिर्फ खान एक्टर्स और मुस्लिम एक्ट्रेसेस से किया प्यार

ट्रोल्स को दिया करारा जवाब शाहरुख के बारे में उनकी इस पोस्ट पर गलत कमेंट करने वालों को Anoushey Ashraf ने झाड़ भी लगा दी. उन्होंने हेटर्स को जवाब देते हुए लिखा, ‘यार मैं अपनी वॉल पर चीजों को अपनी राय के रूप में शेयर करती हूं. लेकिन यहां कमेंट सेक्शन देख कर लगता है, लोगों को मेरे राय रखने पर भी समस्या है. ये लोग किसी की राय भी सहन नहीं कर सकते. इन्हें लग रहा है कि मैं उनकी अटेंशन के लिए ये लिख रही हूं. मतलब और भी कई तरीके हैं नोटिस होने के. स्टार्स को यूनिवर्सल प्यार और सम्मान मिलता है इसलिए हम उनके बारे में बात करते हैं.

लेकिन सोशल मीडिया पर लोग दूसरों को नीचा दिखाने से बाज नहीं आते. तो हारे हुए लोगों को नफरत फैलाने के लिए शुभकामनाएं.’ फिल्म ‘पठान’ की बात करें तो शाहरुख खान की ये फिल्म शुरुआती पांच दिनों में ही सुपरहिट साबित हो गई है. पहले दिन फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 106 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया था. भारत में ये फिल्म 250 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है तो वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पार हो गया है. अभी भी ‘पठान’ की ताबड़तोड़ कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago