Bharat Express DD Free Dish

Sholay Re-Release: 50 साल बाद लौटेगी ‘शोले’, गब्बर बनने वाले थे अमिताभ बच्चन…जानिए फिल्म के अनसुने किस्से

50 साल बाद शोले (Sholay Re-Release) एक नए 4K अनकट वर्जन में सिनेमाघरों में वापस लौट रही है. फिल्म 12 दिसंबर 2025 को देशभर के 1,500+ थिएटर्स में रिलीज होगी. गब्बर का रोल अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को करना था. लेकिन अंत में यह अमजद खान को मिला. जानें शोले से जुड़े अनसुने किस्से, कमाई, बजट और सेंसरशिप से बदल दिया गया क्लाइमैक्स.

Sholay-Final-Cut-4K-Re-Release-after-50-Years.

70 के दशक की सबसे मशहूर फिल्म, जिसने आज भी अपने किरदारों के जरिए अपनी एक अनूठी पहचान बनाई हुई है. इस फिल्म का हर एक रोल आज भी आम लोगों की बातचीत का हिस्सा बना हुआ है. जी हां, बात हो रही है शोले फिल्म की, जो अपने एरा की सबसे क्लासिक फिल्मों में से एक मानी जाती है और आज भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है.

इस फिल्म की प्रोड्यूसिंग कंपनी सिप्पी फिल्मस ने ट्विट कर जानकारी दी है कि शोले- द फाइनल कट इस साल के आखिर तक रिलीज की जाएगी. इस फिल्म को लिखने वाले सलीम-जावेद, जो उस समय के सबसे आइकॉनिक राइटर की जोड़ी कहलाते थे, उन्होंने एक इंटव्यू में बताया कि मूवी बनाने के पीछे कितना संघर्ष हुआ था.

12 दिसंबर होगी रिलीज

भारत की आइकॉनिक फिल्म शोले अब एक नई, पूरी तरह रिस्टोर की गई 4K वर्जन में वापस सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी. इसका नाम है ‘शोले- द फाइनल कट’ और यह 12 दिसंबर 2025 को पूरे देश में रिलीज होगी. यह रिलीज फिल्म के 50 साल पूरे होने के मौके पर की जा रही है और इसे 1,500 से ज्यादा थिएटर्स में दिखाया जाएगा.

1 लाख में मूवी लिखी गई, 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई

इस मूवी के राइटर सलीम खान और जावेद अख्तर एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शोले फिल्म के लिए 2 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन फिल्म के प्रोडियूसर से बातचीत के बाद दोनों ने इसे1 लाख रुपये में साइन किया और उपनी कहानी के साथ इसके डायलॉग भी लिखे. बता दें कि उस समय राइटर को मूवी लिखने के लिए सिर्फ 20 से 40 हजार मिलते थे.

15 अगस्त 1975 में रिलीज हुई शोले मूवी को 5 करोड़ के बजट में बनी थी और वर्ल्डवाइड 50 करोड़ की कमाई की थी. यानी अपनी लागत से 10 गुना ज्यादा की कमाई की थी.

गब्बर का रोल अमिताभ बच्चन को करना था

शोले मूवी की बात करते हुए सलीम-जावेद ने बताया कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने गब्बर के रोल के लिए डायरेक्टर रमेश सिप्पी से मुलाकात की थी, साथ ही ठाकुर का रोल निभा रहे संजीव कुमार और अमिताभ बच्चन (जो जय बने थे) दोनों ने भी रोल के लिए मांग की थी. लेकिन आखिर में गब्बर का रोल अमजद खान को दिया गया था.

ये भी पढ़ें:  गर्लफ्रेंड के साथ एक बार फिर रोमांटिक होते दिखे Hardik Pandya, सोशल मीडिया पर शेयर की कोजी फोटोज

इस री- रिलीज की खास बात यह है कि दर्शक पहली बार फिल्म का अनकट (बिना काट-छाँट) वाला असली रूप देख सकेंगे. 1975 में जब फिल्म रिलीज हुई थी, तब आपातकाल (Emergency) के दौरान सेंसरशिप की वजह से फिल्म का अंत बदल दिया गया था. लेकिन अब इसका फुल न फाइनल पार्ट 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read