मनोरंजन

बैंड बाजा बारात के साथ आज एक हो जाएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, फैंस को शादी के बाद की पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार

Sidharth Kiara Wedding Sangeet:  सिद्धार्थ और कियारा की मस्ती भरी संगीत सेरेमनी में  मेहमान डीजे गणेश की धुन पर थिरके, जो पहले ही बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को अपनी धुन पर थिरकने पर मजबूर कर चुके हैं. कियारा आडवाणी के परिवार ने कथित तौर पर अपनी होने वाली बहू के लिए एक विशेष परफॉर्मेंस किया. एक्ट्रेस के परिवार ने ‘गोरी नाल’ से लेकर ‘रंगी सारी’ तक के गानों पर डांस भी किया. कपल के संगीत समारोह की शुरुआत इंग्लिश गानों से हुई थी, जिसके बाद संगीत बॉलीवुड नंबरों पर चला गया. ‘रांझा’, ‘मन भराया’, ‘कभी तुम्हें’, ‘तेरा बन जाऊंगा’, ‘सई ना’, ‘मेहंदी लगाके रखना’, ‘साजन जी’ और ‘पटियाला पेग’ जैसे गाने प्ले किए गए.

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Live Updates

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपने इस रिश्ते को एक नया नाम देने वाले हैं. कपल लंबी डेटिंग के बाद आज अपने परिवार और करीबियों के बीच सात फेरे लेगा. कियारा और सिद्धार्थ दोनों का ही परिवार 4 फरवरी को ही जैसलमेर पहुंच गया था और शादी की रस्में शुरू हो गईं थी. आज दोनों की जिंदगी का स्पेशल डे है और दोनों एक दूजे संग सात जन्मों की कसमें खाने वाले हैं. कियारा के हाथों में सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम की मेहंदी लग चुकी है और उनके नाम का चूड़ा भी सज गया है. 6 फरवरी को कियारा-सिड की संगीत सेरेमनी हुई और दोनों ने ही अपने करीबीयों के साथ इस दिन को खास अंदाज में इंजॉय किया.

ये भी पढ़ें-इतिहास बनाने से चूकी बादशाह खान की फिल्म पठान, बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार पड़ी धीमी, 1000 करोड़ के करीब फिल्म

बता दें कि इस दौरान सूर्यगढ़ पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया था और उसकी जगमगाहट देखते ही बन रही थी. सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी को मीडिया की नजरों से दूर प्राइवेट करना चाहते थे इसलिए उन्होंने तैयारियों में लगे स्टाफ के लिए नो फोन पॉलिसी लागू की हुई है. इस समय कियारा और सिड की शादी के लिए करण जौहर, जूही चावला, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, अंबानी और अन्य जैसे करीबी दोस्त जैसलमेर में मौजूद हैं. साथ ही आज कई अन्य सेलेब्स के पहुंचने की उम्मीद है. सिद्धार्थ और कियारा ने करीब 3 साल तक एक दूजे को डेट किया लेकिन कभी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया. अब दोनों शादी की तस्वीरों के साथ ही अपने रिश्ते को सबके सामने कुबूल करेंगे और फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

1 hour ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

2 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

2 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

3 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

3 hours ago