मनोरंजन

Sidharth Malhotra Birthday: ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू, ‘शेरशाह’ से बटोरी वाहवाही, अब ‘मिशन मजनू’ में धमाल मचाने को हैं तैयार

Sidharth Malhotra B’day: सिद्धार्थ मल्होत्रा आज 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. फिल्म ‘शेरशाह’ में कारगिल शहीद विक्रम बत्रा के उनके कैरेक्टर को क्रिटिक्स और ऑडियंस से काफी तारीफ मिली थी. साल 2023 में भी सिद्धार्थ मल्होत्रा स्क्रीन पर कई एक्साइटिंग रोल्स को निभाते नजर आएंगें.

दकअसल सिद्धार्थ मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिशन मजनू’ 20 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह तैयार है. शांतनु बागची के डायरेक्शन में बनी फिल्म में सिद्धार्थ एक रॉ जासूस का रोल प्ले करते नजर आएंगे. जो परमाणु बम बनाने के पाकिस्तान की कोशिश को असफल करने के मिशन पर है. फिल्म में सिद्धार्थ के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं. फिल्म में अभिनय राज सिंह, परमीत सेठी, शारिब हाशमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘योद्धा

सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘योद्धा’ है, ये फिल्म सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा के डायरेक्शन में बनी है. ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशी खन्ना और दिशा पटानी भी अहम रोल में हैं. फिल्म में एक सैनिक की कहानी दिखाई गई है जो एक आतंकवादी द्वारा विमान को हाईजैक करने के बाद यात्रियों को बचाने की कोशिश करता है. हालांकि, इस विमान के इंजन के काम करना बंद करने के बाद चीजें गड़बड़ हो जाती हैं. ‘योद्धा’ इस साल जुलाई में रिलीज होने के लिए तैयार है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी जल्द ही ‘अदल बदल’ में नजर आएंगे. फिल्म को ‘शेरशाह’ के डायरेक्शन विष्णुवर्धन द्वारा ही निर्देशित किया जाएगा. सिद्धार्थ मल्होत्रा रोहित शेट्टी की वेब सीरीज़ ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ के लिए भी वर्दी पहनने के लिए तैयार हैं. ये सीरीज अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी.

ये भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार पठान, तोड़ा KGF 2 का रिकॉर्ड, विदेशों में दिखा शाहरुख का क्रेज

सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार ‘थैंक गॉड’ में नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन ने भी अहम रोल प्ले किया था. फिल्म की कहानी सिद्धार्थ मल्होत्रा के कैरेक्टर जो बेहद कर्जदार, अहंकारी रियल एस्टेट ब्रोकर के इर्द-गिर्द घूमता है, उसकी एक एक्सीडेंट में मौत हो जाती है. भगवान उसे सेकेंड चांस देते हैं और कहते हैं कि उसे “जीवन का खेल” खेलना चाहिए. अगर वह खेल जीतता है तो उसे वापस धरती पर भेज दिया जाएगा और अगर हारता है तो नरक भेजा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago