देश

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा का आज से शीतकालीन सत्र शुरू, नहीं होगा प्रश्नकाल, इन मुद्दों पर हो सकती है बहस

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू हो गया है और यह 18 जनवरी तक चलेगा. विधानसभा सत्र में काफी हंगामा होने के आसार है. पिछले काफी समय से कई मुद्दों पर बीजेपी और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. दिल्ली MCD के मेयर चुनाव को सरकार और उपराज्यपाल के बीच कड़ी तकरार देखने को मिली है. वहीं आबकारी नीति घोटाले को लेकर भी बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच में घमासान जारी है. ऐसे में सत्र के दौरान भारी हंगामा देखने को मिल सकता है.

दिल्ली शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा, इसको लेकर विपक्ष सदन में हंगामा कर सकता है. दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी पहले ही इस मामले में दिल्ली सरकार का घेराव कर चुके हैं. रामवीर सिंह बिधूड़ी का आरोप है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ये सब जानबूझकर कर रही है. वहीं आज सबसे पहले सदस्य नियम 280 के तहत मुद्दे उठाएं जाएंगे.

प्रश्नकाल के लिए एक समय तय है- रामनिवास

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने यह भी मांग की है कि सत्र तीन दिनों के बजाय कम से कम दस दिनों का हो. प्रश्नकाल नहीं होने को लेकर बीजेपी के आरोपों पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि प्रश्नकाल के लिए एक समय तय है और अगर उससे कम समय में सदन की बैठक बुलाई जाती है तो प्रश्न काल नहीं हो सकता है. गोयल ने आगे कहा कि बीजेपी हर मामले में राजनीति करती है जो कि ठीक नहीं है.

ये भी पढ़ें-   Nepal Plane Crash: मृतकों में गाजीपुर के चार लोग शामिल, सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख, पार्थिव शरीर को लाने की कोशिशें तेज

इन मुद्दों पर हो सकती है बहस

खबरों के मुताबिक, शीतकालीन सत्र में आप सरकार वित्तीय वर्ष-2022-23 के संशोधित बजट का अनुमान पेश करेगी और इस दौरान योजनाओं को लेकर आंतरिक फंड भी दिया जाएगा. इसके अलावा विधानसभा समितियों की कुछ रिपोर्ट भी सदन में पेश किए जाने की संभावना है. वहीं दिल्ली की पावर को लेकर भी आप सरकार और उपराज्यपाल के बीच काफी खींचतान रहती है. सत्ता पक्ष उपराज्यपाल के सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप और नौकरशाही के जरिए काम में बाधा डालने के मुद्दे को लेकर सवाल उठा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि सत्ता पक्ष के विधायक आज विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा का प्रस्ताव ला सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago