Bharat Express DD Free Dish

मशहूर एक्टर और शेफ माधमपट्टी रंगराज ने दूसरी शादी के कुछ घंटों बाद ही प्रशंसकों को दिया सरप्राइज, जल्द ही बनने वाले हैं…

Joy Crizildaa: माधमपट्टी ने हाल ही में जॉय क्रिजिल्दा से शादी की है, लेकिन हद तो तब हो गई जब शादी के कुछ घंटों के बाद ही उन्होंने यह ऐलान करते हुए सबको चौंका दिया कि जॉय क्रिजिल्दा जल्द ही उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं.

Joy Crizildaa: मशहूर एक्टर और शेफ माधमपट्टी रंगराज ने दूसरी शादी के कुछ घंटों बाद ही प्रशंसकों को दिया सरप्राइज, जल्द ही बनने वाले हैं… - भारत एक्सप्रेस

मेहंदी सर्कस (Mehandi Circus) फेम एक्टर (एक्टर) माधमपट्टी रंगराज (Madhampatty Rangaraj) और जॉय क्रिजिल्दा (Joy Crizildaa) ने अपनी दूसरी शादी (second marriage) के तुरंत बाद फैंस (fans) को यह बताकर चौंका दिया कि वे एक बच्चा (बच्चा) एक्सपेक्ट (expecting) कर रहे हैं, क्योंकि जॉय पहले से ही प्रेग्नेंट (pregnant) हैं।

Joy Crizildaa: मशहूर एक्टर और शेफ माधमपट्टी रंगराज आजकल अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. माधमपट्टी ने हाल ही में जॉय क्रिजिल्दा से शादी की है, लेकिन हद तो तब हो गई जब शादी के कुछ घंटों के बाद ही उन्होंने यह ऐलान करते हुए सबको चौंका दिया कि जॉय क्रिजिल्दा जल्द ही उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं. अब लोग इंटरनेट पर जॉय क्रिजिल्दा के बारे में सर्च कर रहे हैं. तो चलिये हम बताते हैं कि जॉय क्रिजिल्दा कौन हैं और क्या करती हैं?

जॉय क्रिजिल्दा कौन हैं ?

जॉय क्रिजिल्दा तमिल सिनेमा में काम करने वाली एक कॉस्ट्यूम डिलाइनर और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं. उनका जन्म 28 अगस्त 1988 को हुआ था. उन्होंने अपनी विजुअल कम्युनिकेशंस की पढ़ाई चेन्नई से की है. पढ़ाई के दौरान ही वो स्टार टीवी में एक अपरेंटिस के तौर पर काम करने लगी. इसके कुछ दिनों के बाद वो टीवी में भी दिखाई देने लगीं.

निर्माता के तौर पर काम करने के दौरान हुआ यह एहसास

जॉय क्रिजिल्दा जब निर्माता के तौर पर काम करने लगीं तो उन्हें एहसास हुआ कि वो फैशन के लिए बनी हैं. इसलिए उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनने का फैसला किया. बाद में उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया और फिल्म राजथंथिरम से तमिल सिनेमा में एंट्री ली.

थलापति विजय की फिल्म में मिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट का काम

राजथंथिरम के बाद क्रिजिल्दा को थलापति विजय की फिल्म ‘जिल्ला’ में काम करने का मौका मिला. उन्हें फिल्म में कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के तौर पर लिया गया. फिल्म में उनके डिजाइन किये कॉस्ट्यूम को खूब सराहना मिली.

जॉय क्रिजिल्दा डिजाइनर होने के साथ-साथ एक बिजनेसवुमन भी हैं. उन्होंने एक फैशन डिजाइन ब्रांड भी शुरू किया है.

ये भी पढ़ें- डिंपल यादव के समर्थन में NDA सांसदों ने संसद परिसर में क्यों किया प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा प्रकरण?

जॉय क्रिजिल्दा की भी है दूसरी शादी

माधमपट्टी रंगराज की दूसरी पत्नी बनने से पहले उनकी 2018 में शादी हो चुकी थी. जॉय क्रिजिल्दा ने 2018 में ‘पोनमगल वंधल’ के निर्देशक जेजे फ्रेडरिक से शादी की थी, लेकिन 2023 में उनका तलाक हो गया.

28 अगस्त 1988 को जन्मी जॉय क्रिजिल्दा इस साल 37 साल की हो जाएंगी. वहीं माधमपट्टी रंगराज 42 साल के होने वाले हैं. दोनों की उम्र में 5 साल का अंतर है. बता दें कि जॉय क्रिजिल्दा इस समय 6 माह की प्रेग्नेंट हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read