Bharat Express DD Free Dish

Sikandar Song: पठानी सूट में रश्मिका संग ईश्क लड़ाते दिखे सलमान खान, रिलीज हुआ “सिकंदर” का पहला गाना “जोहरा जबीं”

Sikandar Song: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर का पहला गाना “जोहरा जबीं” मंगलवार को रिलीज हो चुका है. अब तक इस गाने के 24M व्यूज आ गए हैं.

Sikandar song - Salman Khan Rashmika Mandhana
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

Sikandar Song: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर का पहला गाना “जोहरा जबीं” मंगलवार को रिलीज हो चुका है. गाने पर पब्लिक का रिएक्शन काफी अच्छा आ रहा है. अब तक इस गाने के 24M व्यूज आ गए हैं. काले रंग के पठानी सूट में सलमान खान काफी अच्छे दिख रहे हैं, वहीं काले अटायर में ही रश्मिका भी उनका काफी अच्छा साथ निभा रही हैं. यह जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

आपको बता दें कि ‘सिकंदर’ के इस गाने को नकाश अजीज और देव नेगी ने अपनी आवाज दी है. वहीं, गाने के रैप वाले पार्ट को मेलो डी ने लिखा और गाया है. गाने के बोल समीर, दानिश साबरी ने दिए हैं और संगीतकार प्रीतम ने म्यूजिक का जादू घोला है.

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर 28 मार्च को सिनेमाघरों में उतरेगी. कल मेकर्स ने गाने का टीजर शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि आज इस फिल्म का पहला गाना आउट होगा और कुछ देर पहले फाइनली यह गाना रिलीज हो चुका है. यह गाना डांस फ्लोर पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस गाने पर की पब्लिक के कमेंट्स भी काफी अच्छे आ रहे हैं. फिल्म में दोनों के अलावा सत्यराज भी अहम किरदार में नजर आएंगे. फिल्म को एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले सलमान खान फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे.


ये भी पढ़े- क्या सालों की डेटिंग के बाद तमन्ना-विजय हो गए हैं अलग? इंस्टा पोस्ट से हुआ खुलासा


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read