Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सुपरस्टार धनुष ने रजनीकांत की बेटी से तोड़ा रिश्ता, बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर से नजदीकियों पर सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

अफवाहों की आंधी एक बार फिर तेज हो गई है और इस बार चर्चा का केंद्र हैं साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur).

Dhanush-Mrunal Thakur: सुपरस्टार धनुष ने रजनीकांत की बेटी से तोड़ा रिश्ता, बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर से नजदीकियों पर सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप - भारत एक्सप्रेस

अफवाहों की आंधी एक बार फिर तेज हो गई है और इस बार चर्चा का केंद्र हैं साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और बॉलीवुड (Bollywood ) की टैलेंटेड अदाकारा मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur). मृणाल के जन्मदिन की पार्टी में दोनों को एक साथ देखा गया और बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर कयासों की बाढ़ आ गई.

पार्टी में दिखी खास बॉन्डिंग

एक अगस्त को मृणाल (Mrunal Thakur) ने अपना जन्मदिन मनाया जिसमें धनुष (Dhanush) की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींच लिया. वायरल वीडियो में दोनों को बेहद करीब और सहज अंदाज में बातचीत करते देखा गया था. धनुष काली जैकेट और सफेद शर्ट में स्टाइलिश लग रहे थे जबकि मृणाल फ्लोरल ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं. वीडियो में मृणाल धनुष के कान में कुछ कहती दिखीं और दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए.

पहले भी साथ दिखे हैं दोनों

यह पहली बार नहीं है जब धनुष और मृणाल साथ नजर आए हों. जुलाई में ‘तेरे इश्क में’ की रैप-अप पार्टी में दोनों साथ थे. इसके अलावा, काजोल की फिल्म ‘मां’ की स्क्रीनिंग और मृणाल की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में भी धनुष की मौजूदगी ने अफवाहों को हवा दी.

इसे भी पढ़ें-वॉर 2 में सेक्सी लुक में नजर आएंगी Kiara Advani, ‘आवन-जावन’ गाने में ऋतिक और BTS संग फोटो आई सामने

सोशल मीडिया पर क्या ?

एक यूजर ने लिखा कि अभी पक्का नहीं हुआ है, लेकिन कुछ संकेत है. वहीं दूसरे ने मजाक में कहा कि क्या उन्हें पता है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? दिलचस्प बात यह है कि मृणाल धनुष की बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं, जिससे फैंस को यह भी लगने लगा कि शायद धनुष ने उन्हें अपने परिवार से मिलवा दिया है.

धनुष की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में

धनुष की शादी 2004 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी लेकिन 2024 में दोनों का तलाक हो गया था. तब से उनकी निजी जिंदगी पर सबकी नजरें बनी हुई है.

क्या है सच्चाई?

अब तक न धनुष और न ही मृणाल ने इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है. दोनों की दोस्ती और लगातार साथ दिखने से अफवाहें तो उठना लाजिमी हैं, लेकिन असली सच क्या है, यह वक्त ही बताएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital