Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sofia Hayat Pics: सोफिया हयात ने दोस्तों संग की लेट नाइट बर्थडे पार्टी, ट्रांसपेरेंट सीक्वेंस ड्रेस में फैंस के उड़ाए होश

Sofia Hayat Pics: सोफिया हयात आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उनकी ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Sofia Hayat Pics

सोफिया हयात (फोटो सोशल मीडिया)

Sofia Hayat Pics:  सिंगर और सोशलाइट सोफिया हयात अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरने वाली ये खूबसूरत एक्ट्रेस लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हैं. एक्ट्रेस सोफिया हयात अक्सर ही ऐसी तस्वीरें शेयर कर देती हैं, जो उनके फैंस के होश उड़ा देती हैं. हाल ही में उनके बर्थडे पर भी उनका कुछ ऐसा ही अंदाज देखने मिला.

 

मशहूर सिंगर और सोशलाइट सोफिया हयात (Sofia Hayat) अक्सर अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं. वह पर्दे से भले ही दूर हो चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी झलकियां देखने को मिलती हैं. हाल ही में एक बार फिर उन्हें अपने अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचाते देखा जा सकता है.

सोफिया हयात आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उनकी ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

सोफिया हयात अपने कुछ दोस्तों के साथ लेट नाइट क्लब में पार्टी करती नजर आ रहीं हैं.

बन हेयरस्टाइल और आई ग्लासेज कैरी किए सोफिया अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं.

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात उन अभिनेत्रियों में से एक हैं. जिनका कई विवादों से नाता रहा है. सोफिया ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते से लेकर नन अवतार पर बोल्ड तस्वीरें साझा करने सहित कई बार विवादों में आ चुकी हैं. वह कैश एंड कैरी, नच ले लंदन और अक्सर 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. हालांकि उन्हें बॉलीवुड में कोई बड़ी पहचान नहीं मिली.

ये भी पढ़ें- Malaika Arora: क्या शादी और बच्चे चाहती हैं मलाइका अरोड़ा? अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप पर एक्ट्रेस ने क्या कहा

जब एक यूजर ने पूछ लिया था एक रात का रेट

सोफिया को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था. इस यूजर ने अभिनेत्री से एक रात का बुकिंग रेट का पूछा था. फिर क्या था हमेशा से ही बोल्ड तस्वीरें साझा करके सुर्खियों में रहने वाली सोफिया ने ये अश्लील मैसेज शेयर कर दिया. सोफिया ने जवाब देते हुए कहा, ‘पहले अपनी मां से और फिर अपनी बहन से.. और फिर अपनी पत्नी से पूछो. वो तुम्हें एक रात का रेट बता देंगी?’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital