Bharat Express DD Free Dish

सोनू सूद का बंद हुआ व्हाट्सएप अकाउंट… एक्टर ने पोस्ट कर जताई नाराजगी

Sonu Sood: सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट पिछले 36 घंटों से एक्टिव नहीं है. इस परेशानी पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.

सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट हुआ बंद

सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट हुआ बंद

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कई बार जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए नजर आते रहते हैं. कोरोना काल से लेकर अब तक न जाने अभिनेता कितने लोगों की मदद कर चुके हैं और उनका यह प्रयास आज भी जारी है. लेकिन इस बार एक्टर अपनी नई फिल्म या लोगों की मदद के लिए नहीं बल्कि व्हाट्सएप की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर नाराजगी जताते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उनका वॉट्सऐप अकाउंट पिछले 36 घंटों से बंद है, जिसकी वजह से जरूरतमंद लोग उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.

काम नहीं कर रहा व्हाट्सएप अकाउंट

सोनू सूद ने बीते दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जहां एक्टर ने बताया कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक हो गया है. सोनू सूद ने 36 घंटे से ज्यादा व्हाट्सएप बंद होने पर निराशा जताई है और कहा है कि लोग व्हाट्सएप के माध्यम से उनके पास मदद के लिए पहुंचते हैं. एक्टर ने कंपनी से इसे ठीक करने की अपील की है.

36 घंटे बाद भी सही नहीं हुई समस्या

अब अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा है कि मेरा व्हाट्सएप अकाउंट अभी भी काम नहीं कर रहा है. दोस्तों, जागने का समय आ गया है. 36 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है. जितनी जल्दी हो सके मुझे सीधे मेरे अकाउंट पर मैसेज भेजें. सैकड़ों जरूरतमंद लोग मदद के लिए मुझ तक पहुंचने की कोशिश कर रहे होंगे. कृपया अपना योगदान दें’.

ये भी पढ़ें:‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम ‘सोढ़ी’ 4 दिन से लापता, किडनैपिंग का केस दर्ज; सामने आई CCTV फुटेज

एक्टर ने पोस्ट शेयर कर जताई नाराजगी

सोनू सूद ने पहले भी व्हॉट्सएप को लेकर एक ट्वीट कर चुके हैं, जहां एक्टर ने लिखा था- मेरा नंबर व्हाट्सएप पर काम नहीं करता है. मुझे कई बार प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा है. मुझे लगता है कि आप लोगों के लिए अपनी सेवाओं को सही करने का समय आ गया है.

सोनू सूद का वर्क फ्रंट

सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्द ही ‘फतेह’ नाम की फिल्म में नजर आएंगे. फिल्म का टीजर  इसी साल की शुरुआत में जारी किया गया था. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है. फैंस भी उनकी इस मूवी का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read