Urdu Conclave 2026

‘पवन सिंह लफुआ हैं, शराब पीते हैं’; BJP MLC के सामने ही क्या बोल गए तेजू भैया?

Tej Pratap Yadav Pawan Singh Controversy: तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया और उन्हें ‘लफुआ’ कहा.

Tej Pratap Yadav took aim at Pawan Singh.

तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को लफुआ कहा.

Tej Pratap Yadav Pawan Singh Controversy: पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बीजेपी एमएलसी (MLC) और भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि पवन सिंह शराब पीते हैं और कहा कि अगर उनका टेस्ट कराया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी. तेज प्रताप ने उन्हें ‘लफुआ’ भी कह दिया. खास बात यह रही कि जिस मंच पर तेज प्रताप बोल रहे थे वहीं पवन सिंह भी मौजूद थे.

पवन सिंह पर तेजु भईया का हमला

पत्रकारों ने जब तेज प्रताप से कलाकारों के शराब पीने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग शराब पीते हैं और उन्हें इससे दूर रहना चाहिए. नाम पूछे जाने पर उन्होंने सीधे पवन सिंह का नाम लिया और कहा कि वह अंदर ठुमका लगा रहे हैं और शराब पी रहे हैं. तेज प्रताप ने दावा किया कि अगर टेस्ट कराया जाए तो वह पकड़े जाएंगे. जब उनसे पूछा गया कि बिहार में शराबबंदी लागू है तो उन्होंने कहा कि जांच करा लीजिए सब सामने आ जाएगा.

सरकार पर साधा निशाना

तेज प्रताप ने सिर्फ पवन सिंह पर ही नहीं बल्कि सत्ता पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता का आनंद ले रहे हैं जबकि जनता परेशान है. इसी दौरान उन्होंने पवन सिंह को ‘बड़ा लफुआ’ कहकर तंज कसा और कहा कि वह ऐसे लोगों पर ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहते.

‘मैं कृष्ण के भक्त हूं’

तेज प्रताप यादव ने यह भी साफ किया कि वह खुद शराब नहीं पीते. उन्होंने कहा कि वह भगवान कृष्ण के भक्त हैं अक्सर वृंदावन जाते हैं और तुलसी की माला धारण करते हैं. उन्होंने कहा कि वह शराब से दूर रहते हैं और धार्मिक जीवन जीते हैं.

ज्ञान भवन में भोजपुरी बवाल का आयोजन

‘भोजपुरी बवाल’ का आयोजन पटना के ज्ञान भवन में हुआ था. कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए. इसी दौरान तेज प्रताप से उनके पूर्व पीए मोतीलाल के बारे में भी सवाल किया गया. उन्होंने कहा कि मोतीलाल शुरुआत में कार्यक्रम में थे लेकिन अब नहीं हैं और पुलिस उन्हें तलाश रही है.

ये भी पढ़ें-क्या है पैरोल और फरलो का ये चक्कर? वो कानूनी लूपहोल, जिसके सहारे बार-बार जेल से बाहर आ रहा राम रहीम

इससे पहले भी साध चुके हैं निशाना

तेज प्रताप यादव इससे पहले भी पवन सिंह पर निशाना साध चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि पवन सिंह हमेशा किसी न किसी सहारे रहते हैं. तेज प्रताप ने दावा किया था कि एक समय पवन सिंह लखनऊ में उनके पैरों में गिरे रहते थे और अब किसी दूसरे के पैरों में गिरे हुए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read