Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘नाटू नाटू’ के गायक से किया वादा तेलंगाना सीएम ने किया पूरा, 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा

राहुल सिप्लीगुंज ने ऑस्कर विजेता गाना ‘नाटू नाटू’ (Natu Natu) गाया था, जो दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हुआ. राज्य सरकार ने यह घोषणा रविवार को ‘बोनालू’ उत्सव के मौके पर की.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (CM Revant Reddy) ने मशहूर गायक राहुल सिप्लिगुंज से किया गया अपना वादा पूरा किया. सीएम ने राहुल से वादा किया था कि वे उन्हें 1 करोड़ रुपये का इनाम देंगे. अब उन्होंने वह वादा निभाते हुए राहुल को यह इनाम देने की घोषणा कर दी है.

बता दें कि राहुल सिप्लीगुंज ने ऑस्कर विजेता गाना ‘नाटू नाटू’ (Natu Natu) गाया था, जो दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हुआ. राज्य सरकार ने यह घोषणा रविवार को ‘बोनालू’ उत्सव के मौके पर की.

सीएम रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद के पुराने शहर से ताल्लुक रखने वाले राहुल सिप्लीगुंज ने RRR फिल्म के गाने के लिए ऑस्कर जीतकर पूरी दुनिया में नाम कमाया. वह तेलंगाना के युवाओं के लिए एक मिसाल हैं.

2 साल पहले का वादा किया पूरा

मई 2023 में, जब रेवंत रेड्डी तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने राहुल सिप्लीगुंज को कांग्रेस पार्टी की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी. साथ ही वादा किया था कि जब कांग्रेस सरकार आएगी, तो उन्हें गाने के जरिए राज्य का नाम रोशन करने पर एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Sangeeta Bijlani के फार्महाउस में हुई चोरी, तोड़फोड़ के साथ कीमती सामान गायब

पिछले महीने ‘गदर तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स’ समारोह में मुख्यमंत्री (CM Reddy) ने राहुल सिप्लीगुंज से किया गया वादा याद दिलाया और भरोसा दिया कि राज्य सरकार जल्द ही इस बारे में घोषणा करेगी. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बोनालू उत्सव के दौरान इनाम के तौर पर एक करोड़ देने की घोषणा की.

2023 में गाने को ओरिजनल कैटेगरी में मिला ऑस्कर

बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने ऑस्कर 2023 में इतिहास रचा और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम किया.

नाटू-नाटू (Natu Natu) गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज किया और चंद्रबोस ने इसे तेलुगु भाषा में लिखा था. वहीं इस गाने को जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया. ये गाना हिंदी में ‘नाचो नाचो,’ तमिल में ‘नट्टू कूथु,’ और कन्नड़ में ‘हल्ली नातु’ के टाइटल से रिलीज किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital