Bharat Express DD Free Dish

Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Sangeeta Bijlani के फार्महाउस में हुई चोरी, तोड़फोड़ के साथ कीमती सामान गायब

Sangeeta Bijlani: बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के फार्महाउस पर चोरी की खबर सामने आई है. चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, घर के अंदर तोड़फोड़ की. उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Sangeeta Bijlani के फार्महाउस में हुई चोरी, तोड़फोड़ के साथ कीमती सामान गायब - भारत एक्सप्रेस

Sangeeta Bijlani, farmhouse robbery, Pune, vandalism, stolen valuables, police investigation, Salman Khan connection, Mohammad Azharuddin, property damage, Tikona village.

Sangeeta Bijlani: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) के पुणे के मावल इलाके में स्थित फार्महाउस में चोरी और भारी तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. यह मामला तब सामने आया जब संगीता करीब चार महीने बाद अपने फार्महाउस पहुंचीं. जैसे ही संगीता बिजलानी टिकोना गांव स्थित अपने फार्महाउस पहुंचीं, उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है. खिड़की की ग्रिल भी उखड़ी हुई थी. जब वे अंदर गईं, तो घर का हाल देखकर हैरान रह गईं. घर के कई कीमती सामान या तो टूटे हुए थे या गायब थे.

तोड़फोड़ के साथ कीमती सामान गायब

संगीता ने बताया कि एक टीवी पूरी तरह गायब है, जबकि दूसरा टूट चुका है. पलंग, फ्रिज और सीसीटीवी कैमरे भी टूटे हुए मिले. साथ ही किमती सामान भी गायब थे. घर का माहौल देखकर साफ लग रहा था कि किसी ने जानबूझकर तोड़फोड़ की है.

चार महीनों बाद लौटीं थीं फार्महाउस

एक्ट्रेस ने बताया कि वे अपने बीमार पिता की सेवा में व्यस्त थीं, इसलिए फार्महाउस आ नहीं पाईं. जिस दिन वे वहां पहुंचीं, उनके साथ दो नौकरानियां भी थीं. अंदर जाकर देखा तो हर कोना अस्त-व्यस्त था. ऊपर की मंजिल पर बिस्तर तक टूटे हुए थे. कई कीमती चीजें या तो चोरी हो चुकी थीं या बर्बाद कर दी गई थीं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss फेम एक्ट्रेस ने बताया Viral Labubu Doll से जुड़ा खौफनाक किस्सा, कहा- “गुड़िया लाने के बाद पिता की हो गई मौत…”

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर संगीता ने तुरंत पुणे ग्रामीण पुलिस को सूचना दी. लोनावला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश तायडे ने बताया कि जांच टीम को मौके पर भेजा गया है. जल्द ही इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी.

चर्चा में रही संगीता और सलमान की दोस्ती

संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) न सिर्फ अपने फिल्मी करियर के लिए जानी जाती हैं, बल्कि सुपरस्टार सलमान खान के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रही हैं. दोनों साल 1994 में शादी करने वाले थे. शादी के कार्ड तक छप चुके थे. लेकिन शादी से पहले ही दोनों अलग हो गए. कहा जाता है कि सलमान उस वक्त किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे, जिससे संगीता ने रिश्ता खत्म कर दिया. बाद में संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की. हालांकि, आज भी वे और सलमान अच्छे दोस्त हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे के खास मौकों पर साथ नजर आते हैं.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read