The Bads Of Bollywood: बॉलीवुड के ‘King Khan’ शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan इंडस्ट्री में अपने कदम जमा चुके हैं. हालांकि वे अपने पिता की तरह एक्टिंग नहीं बल्कि फिल्म निर्देशन में अपना करियर बनाने के शुरुआत कर रहे हैं. वहीं आर्यन की पहली निर्देशित फिल्म The Bads Of Bollywood का प्रीव्यू आखिरकार आ ही गया है जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतेजार था.
बता दें कि आर्यन खान की ये फिल्म 18 सितंबर 2025 को Netflix रिलीज होने वाली है. आर्यन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हाल ही में प्रीव्यू लॉन्च इवेंट भी हुआ. इस दौरान उन्होंने अपने करियर की सबसे पहली स्पीच दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इवेंट को SRK ने किया होस्ट
इस प्रीव्यू लॉन्च इवेंट को आर्यन खान के पापा शाहरुख खान ने होस्ट किया. कुछ देर कलाकारों का इंट्रो कराने और मीडिया से बात करने के बाद SRK ने स्टेज पर बेटे का स्वागत किया और आर्यन ने अपनी सबसे पहली स्पीच की शुरुआत की. इस बीच आर्यन ने इमोशनल इंट्रोजक्शन के साथ अपनी मां गौरी खान का स्टेज पर स्वागत किया.
इमोशनल हुए Aryan Khan
अपनी स्पीच के दौरान आर्यन ने अपने शो के सभी एक्टर्स का धन्यवाद किया. साथ हीं उन्होंने अपनी मां गौरी खान का भी शुक्रिया किया. आपको बता दें कि गौरी ने अपने बेटे के शो The Ba***ds Of Bollywood को प्रोड्यूस किया है.
आर्यन ने अपने भाषण के आखिर में अपनी मां गौरी खान को स्टेट पर वेल्कम करते हुए कहा- “मैं अपनी मां को स्टेज पर बुलाना चाहुंगा.. मैं उन्हें इस शो को प्रोड्यूस करने के लिए और सबसे बढ़कर, मुझे प्रोड्यूस करने के लिए धन्यवाद देता हूं.”
इसके बाद आर्यन अपनी मां का स्वागत करने के लिए गए और इस बीच दोनों एक दूसरे को गले लगाने के बाद भावुक नजर आए.
ये भी पढ़ें- Aryan Khan का धमाकेदार डेब्यू, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से निर्देशक के रूप में एंट्री
क्या बोले आर्यन?
अपनी स्पीच के दौरान आर्यन खान ने ये भी कहा- “आज मैं बहुत नर्वस हूं क्योंकि मैं पहले बार आप सबके सामने स्टेज पर आया हूं. और इसलिए मैं 2-3 दिन और रातों से मैं ये स्पीच बार-बार लगातार प्रैक्टिस के किए जा रहा हूं.
आर्यन ने आगे कहा- “वास्तव में, मैं इतना नर्वस हूं कि मैंने टेलीप्रॉम्प्टर पर भी लिखा दिया है. बस अगर यहां की बिजली चली जाए, तो मैं कागज पर भी लिख कर लाया हूं, टॉर्च के साथ. अगर तब भी मुझसे गलती हो जाए, तो पापा है ना. बैकअप के लिए.”
वहीं अपने बेटे की स्पीच के दौरान गौरी खान बेटे की पहली फिल्म के लिए मुस्कुराने और गर्व महसूस करने से खुद को नहीं रोक पाईं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
