Bharat Express DD Free Dish

The Bads of Bollywood का धमाकेदार Premiere, Shahrukh Khan के साथ Aryan Khan की बॉन्डिंग ने जीता सबका दिल

The Bads of Bollywood का ग्रैंड प्रीमियर पूरी तरह स्टार-स्टडेड रहा. आर्यन खान ने डायरेक्शन में शानदार एंट्री की और इवेंट में अपने पापा शाहरुख की फोटो खींचते नजर आए.

Aryan Khan, The Bads of Bollywood, Netflix Premiere

The Bads of Bollywood Premiere: Shahrukh Khan के बेटे आर्यन खान ने अब एक्टिंग नहीं, बल्कि निर्देशन की दुनिया में कदम रख दिया है. और आज उनकी पहली वेब सीरीज़ ‘The Bads of Bollywood’ आखिरकार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई.

इस मौके को खास बनाने के लिए बीती रात मुंबई में इसका एक शानदार ग्रैंड प्रीमियर रखा गया, जो किसी बड़े अवॉर्ड शो से कम नहीं लगा. रेड कार्पेट पर सितारों की चकाचौंध, कैमरों की चमक और ग्लैमर की भरमार ने इस इवेंट को यादगार बना दिया.

सितारों का लगा मेला

इस खास दिन पर शाहरुख खान, गौरी खान, सुहाना खान, और अबराम सभी आर्यन के साथ खड़े नजर आए. शाहरुख ने पूरे गर्व के साथ पैपराज़ी को पोज़ भी दिया. लेकिन सबसे प्यारा पल तब देखने को मिला, जब आर्यन खुद अपने पापा की फोटो मोबाइल से खींचते नजर आए. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं – “पिता-पुत्र की बॉन्डिंग देख दिल खुश हो गया.”

कौन-कौन पहुंचा इवेंट में?

बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां इस प्रीमियर का हिस्सा बनीं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एंट्री बेहद स्टाइलिश रही, वहीं करण जौहर, काजोल, अजय देवगन, अनन्या पांडे, तमन्ना भाटिया, खुशी कपूर जैसी कई हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई. विक्की कौशल इस बार अकेले पहुंचे, क्योंकि पत्नी कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं.

ये भी पढ़ें- ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह ने इशारों में किया अक्षरा सिंह का जिक्र, धनश्री वर्मा से फ्लर्ट करते दिखे पावर स्टार

क्या है ‘The Bads of Bollywood’ की कहानी?

इस वेब सीरीज़ को आर्यन खान ने खुद लिखा और डायरेक्ट किया है. यह सीरीज़ एक सटायर है, जो बॉलीवुड की ग्लैमरस लेकिन उलझी हुई दुनिया पर तीखा और मजेदार कमेंट करती है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे इंडस्ट्री के पीछे की हकीकत, पब्लिक इमेज से बिल्कुल अलग होती है.

कास्ट में बॉबी देओल, लक्ष्य और साहेर बंबा नजर आएंगे. लेकिन सबसे दिलचस्प बात, शाहरुख खान और रणवीर सिंह भी इसमें कैमियो करते नजर आएंगे. यानी मस्ती, ड्रामा और स्टार पॉवर सबकुछ भरपूर है!

‘The Bads of Bollywood’ आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. अगर आप बॉलीवुड की अंदरूनी दुनिया को एक अलग नजरिए से देखना चाहते हैं, तो ये सीरीज आपके लिए जरूर है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read