देश

यूट्यूबर एल्विश यादव और दो अन्य आरोपियों की नोएडा जिला अदालत में सुनावई पूरी, कोर्ट ने ऑर्डर किया रिजर्व

यूट्यूबर एल्विश यादव, सह आरोपी विनय यादव और ईश्वर की जमानत पर नोएडा जिला अदालत में सुनावई पूरी हो गई. कोर्ट नंबर 13 ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद ऑर्डर रिजर्व कर लिया है. बता दें कि इस बुधवार को एल्विश के दो दोस्तों ईश्वर और विनय यादव को गिरफ्तार किया था. उसके बाद आरोपियों से पूछताछ की गयी. जानकारी के अनुसार विनय यादव एल्विश का पुराना दोस्त है. बता दें कि एल्विश यादव रविवार से जेल में बंद है जमानत के लिए आज उसे कोर्ट में पेश किया गया.

एल्विश के वकील ने कही ये बात

इस मामले में जानकारी देते हुए एल्विश के अधिवक्ता उमेश भाटी (अध्यक्ष बार एसोसिएशन, नोएडा जिला अदालत) ने कहा कि “अभी एल्विश यादव की बेल पर सुनवाई हुई है, साथ में उसमें दो आरोपी हैं. ईश्वर और विनय की बेल पर सुनवाई हुई है, ऑर्डर रिजर्व में है जल्द ही रिजल्ट आएगा. हमारे पक्ष में आएगा. बेल ग्रांट होगी.

हरियाणा के गुरुग्राम के रहने यू-ट्यूबर एल्विश को 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस उपायुक्त विद्यासागर मिश्रा के मुताबिक, पूछताछ में यह भी पता चला कि ईश्वर पूर्व में पकड़े गए सपेरे राहुल के संपर्क में था. उन्होंने बताया कि ईश्वर और विनय राहुल को बुलाकर उससे सांप का जहर निकलवाते थे. डीसीपी ने बताया कि एल्विश के सोशल मीडिया खाते (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब) की भी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: “उनकी गिरफ्तारी उनके कर्मों के कारण हुई है”- बोले अन्ना हजारे

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था एल्विश

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के विजेता यादव को गिरफ्तारी के बाद सूरजपुर की एक विशेष अदालत में पेश किया गया था, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. बता दें कि एल्विश यादव (26) पिछले साल तीन नवंबर को यहां सेक्टर-49 थाने में दर्ज प्राथमिकी में नामजद छह आरोपियों में से एक है.

Rohit Rai

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago