मनोरंजन

इस तरह अपनी बेबी गर्ल की अटेंशन पाने की कोशिश करते हैं Varun Dhawan, एक्टर ने शेयर की वीडियो

Varun Dhawan Video Viral: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का वार्म वेलकम किया है. इस समय एक्टर एक प्यारी सी बेटी के बाप बन चुके हैं और अभी फादरहुड फेज एंजॉय कर रहे हैं. हालांकि अभी तक वरुण धवन ने अपनी नन्हीं परी का फेस और नाम रिवील नहीं किया है. अब इसी बीच एक्टर ने का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

वरुण धवन ने शेयर किया ये वीडियो (Varun Dhawan Video Viral)

शेयर किए गए इस वीडियो में वरुण बेटी को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह मुंह से पॉप की आवाज निकालते हुए दिख रहे हैं। वरुण ने क्लिप के ऊपर लिखा, ‘अपनी बच्ची का अटेंशन अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहा हूं.’ वहीं कैप्शन में वरुण ने, “हाय” का इमोजी शेयर किया है.

वायरल हुआ वीडियो (Varun Dhawan Video Viral)

अब वरुण धवन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक्टर के फैंस इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट भी कर रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेबी का नाम कब बताओगे’? साथ ही एक दूसरे ने भी कमेंट कर वरुण से पूछा, ‘बेबी का नाम बताओ और कितना इंतजार करवाओगे.’

यह भी पढ़ें : आज राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधेंगे अनंत अंबानी, बॉलीवुड ही नहीं ये हॉलीवुड सितारे भी बिखेरेंगे जलवा

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण अब से पहले नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘बवाल’ में नजर आए थे, जिसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में थे. वहीं उन्होंने हॉरर कॉमेडी ‘मुंज्या’ में भी कैमियो किया था. इसके अलावा अब एक्टर ‘बेबी जॉन’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जिसे ए कलीस्वरन ने निर्देशित किया है और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित एक एक्शन ड्रामा है. इसमें कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और सान्या मल्होत्रा भी हैं. वरुण के अपकमिंग प्रोजेक्ट में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘सिटाडेलः हनी बनी भी शामिल हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

26 seconds ago

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

32 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

49 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

51 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago