मनोरंजन

Sushant Singh Rajput की मौत के ढाई साल बाद फ्लैट को मिला नया किरायेदार, डुप्लेक्स का किराया 5 लाख रु महीना

Sushant Singh Rajput: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे ढाई साल से अधिक का समय हो गया है. अभी तक सुशांत के मौत का मामला सॉल्व नहीं हो पाया है. आज भी सुशांत के फैंस इस केस के सॉल्व होने का इंतजार कर रहे हैं. अभी हाल ही में दिवंगत एक्टर सुशांत के मामले में पोस्टमार्टम करने वाली टीम के एक मेंबर ने उनकी मौत को मर्डर करार दिया था. जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वाले हैरान रह गए थे. अब सुशांत से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. सुशांत की मौत जिस फ्लैट में हुई थी, उस फ्लैट में ढाई सालों के इंतजार के बाद अब जाके कोई किराएदार मिला है.

सुशांत के फ्लैट का मिला किराएदार

बता दें कि हाल ही में सुशांत के पोस्टमार्टम करने वाली टीम के एक मेंबर रूप कुमार ने इस केस में बड़ा खुलासा किया था. जिसमें उन्होंने ये दावा किया था कि पोस्टमार्टम के समय उनकी बात को अनसुना कर दिया गया है. उन्हें यह कहा गया था कि जल्द से जल्द उनकी बॉडी का पोस्टमार्टम करें और पुलिस को बॉडी सौंप दिया जाएं. वहीं अब एक बार फिर सुशांत से जुड़ी नई जानकारी के अनुसार सुशांत के बांद्रा वाले फ्लैट के लिए नया किराएदार मिल गया है. दरअसल जिस फ्लैट में सुशांत रहते थे. उस फ्लैट को कोई लेने के लिए तैयार नहीं था, उसके ओनर काफी लंबे समय से फ्लैट के लिए किराएदार खोज रहे थे.

ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की ‘पठान’ के कई सीन्स पर चलेगी कैंची, Besharam Rang गाने ही नहीं, डायलॉग्स में भी बदलाव

इतना ज्यादा है किराया

हालांकि अब आखिरकार उस फ्लैट के लिए किराएदार मिल ही गया है. मिली जानकारी के मुताबिक ओनर इस फ्लैट को लेकर बात कर रहे हैं और जल्द ही कोई नए किराएदार इस फ्लैट में शिफ्ट हो सकते हैं. बता दें कि अभी तक इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नए किराएदार को इस फ्लैट के लिए हर महीने लगभग 5 लाख रुपये किराया देना पड़ेगा. इतना ही नहीं फ्लैट मालिक को 30 लाख रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना पड़ेगा. वहीं सुशांत इस फ्लैट का एक महीने का 4.5 लाख रुपये किराया दिया करते थे. अब इस फ्लैट के ओनर ने किराया में इजाफा कर दिया है. इस फ्लैट का किराया 5 लाख रुपये कर दिया है. ये फ्लैट 3600 स्क्वाॅयर फुट के एरिया में बनाया गया है. इसमें 4 बेडरूम है.

Dimple Yadav

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

10 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

18 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

52 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago