मनोरंजन

Urfi Javed: उर्फी जावेद को दुबई की सड़कों पर रिवीलिंग कपड़ों में घूमना पड़ा भारी, पहुंच गई पुलिस और फिर…

Urfi Javed in Trouble: मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री उर्फी जावेद अपने विचित्र फैशन को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं. उन्हें कई बार इस कारण ट्रोल भी होना पड़ता है. लेकिन दुबई में घूम रहीं उर्फी की मुसीबतें उस वक्त बढ़ गईं जब उनको हिरासत में ले लिया गया. उर्फी जावेद दुबई में रिवीलिंग कपड़ो में एक वीडियो शूट कर रही थीं, जिसकी वजह से अभिनेत्री मुश्किल में पड़ गई हैं.

मुश्किल में फंसी अभिनेत्री

TOI के सूत्र के हवाले से कहा गया है, उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम के लिए एक वीडियो शूट किया था. जिसमे उन्होनें खुद के डिजाइन किए हुए आउटफिट को पहना था. उर्फी ने काफी रिवीलिंग ड्रेस पहनकर एक ‘ओपन एरिया में’ वीडियो शूट की थी. दुबई में ओपन एरिया में ऐसे आउटफिट में शूटिंग करने की इजाजत नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- Urfi Javed: उर्फी जावेद को WhatsApp कॉल पर मिली थी रेप और जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने आरोपी को बिहार से दबोचा

उर्फी जावेद को कई सेलेब्स उनके बोल्ड और रिवीलिंग कपड़ो को लेकर फटकार भी लगा चुके हैं. उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन के लिए खबरों में रहती हैं. बल्कि रिवीलिंग कपड़ो को पहनने की वजह से कई लोगों द्वारा पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी हैं. उन्हें “DIY” (अपने आप से करना) स्टाइल फैशन के लिए भी जाना जाता है, जिसमें उर्फी ने तार, फूल से लेकर और भी बहुत कुछ को फैशन के तौर पर इस्तेमाल किया है. कुछ समय पहले, उन्होंने अपने संघर्षों के बारे में जानकारी शेयर की थी. उर्फी ने कहा कि मैं अपने निर्णय खुद लेने वाली पहली महिला हूं. मैं अपने परिवार की पहली लड़की हूं जो अपने लिए यह तय करती हूं कि मुझे अपने जीवन के साथ क्या करना हैं. मैं अपने परिवार की पहली महिला हूं जिसने पीढ़ी से चल रही प्रथा को तोड़ा है.

स्प्लिट्सविला एक्स 4 में दिखी थीं उर्फी

उर्फी के अगर व्यवसाय की बात करें तो, वह हाल ही में अर्जुन बिजलानी और सनी लियोनी द्वारा होस्ट किए गए एमटीवी पर लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला एक्स 4 में दिखी थीं. उर्फी शो में अनोखे फैशन स्टेटमेंट को लेकर जानी जाती रही हैं. कुछ समय पहले, उर्फी जावेद ने नेटफ्लिक्स के फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स शो में लेपर्ड प्रिंट वाली मोनोकिनी में कैमियो भी किया है.

Satwik Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

8 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

25 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago