होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने एक टेबल पर किया लंच (फोटो ट्विटर)
PM Modi And Mallikarjun kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में भारत की आजादी को लेकर एक बयान दिया था. जिसके बाद संसद में जोरदार हंगामा हो गया. बीजेपी की तरफ से उनके एक बयान की कड़ी निंदा की थी. इसके साथ ही उनसे मांफी मांगने की बात भी कही थी. लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांफी मांगने से मना कर दिया था. जिसके बाद मंगलवार को एक तस्वीर सामने आई. जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे एक साथ में लंच करते नजर आए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सांसदों के लिए मोटा अनाज से तैयार लंच प्रोग्राम को होस्ट किया. इस लंच समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के साथ लंच किया. इस दौरान पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य कई सांसद मौजूद रहे.
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से ‘कुत्ते’ वाले बयान के बाद इस तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. सोशल मीडिया पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की एक साथ लंच की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. लोग इस पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 समारोह में कृषि और किसान कल्याण विभाग के तरफ से संसद में ये लंच आयोजित किया गया था. इस लंच में मुख्य रूप से बाजरे के व्यंजन परोसे गए.
स्पेशल लंच में रागी डोसा, रागी रोटी, नारियल चटनी, कालू हुली, चटनी पाउडर समेत अन्य डिश परोसी गईं. रागी डोसा जैसे रागी व्यंजन बनाने के लिए कर्नाटक से विशेष रसोइयों को बुलाया गया था. खान-पान की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को रागी, ज्वार और बाजरा से तैयार भोजन परोसा गया.
लंच समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता शामिल हुए. जिसमें पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक ही मेज पर भोजन करते हुए नज़र आए. इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खाने की मेज पर व्यंजनों को लुत्फ उठाते हुए दिखे. सभी नेताओं के बीच इस दौरान खूब ठहाके लगे.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…