मनोरंजन

Urvashi Rautela: एयरपोर्ट पर फटी स्टॉकिंग्स में नजर आईं उर्वशी रौतेला, यूजर्स बोले- ‘इतनी गरीब…’

Urvashi Rautela Troll:  बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ तो अक्सर उनका नाम जोड़ा जाता रहता है और वे इस वजह से लाइमलाइट बटोरती रहती हैं. हाल ही में ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस लगातार अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. कभी बिना नाम लिए पंत की सलामती की दुआ करते हुए तो कभी अस्पताल की फोटो शेयर कर उर्वशी ट्रोल भी हो रही हैं. हालांकि, इस बार एक्ट्रेस ‘फटा हुआ’ स्टॉकिंग्स पहनने की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं.

‘फटा हुआ’ स्टॉकिंग्स पहनने की वजह से ट्रोल हुई उर्वशी

उर्वशी संडे को पिंक ड्रेस में ब्लैक स्टॉकिंग्स के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं थीं. इस दौरान जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह उनका ‘फटा हुआ’ स्टॉकिंग्स था.  वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

 

ये भी पढ़ें-Bigg Boss 16 फेम निमृत कौर को मिल रहीं रेप और जान से मारने की धमकियां, प्रियंका चाहर पर बरसे पिता

उर्वशी रौतेला हुई ट्रोल

ट्रोल्स में से एक ने लिखा, “ये लोग भी सॉक्स फटने के बाद चेंज नहीं करते हैं क्या…” दूसरे ने लिखा, “फट कैसे गए इनके स्टॉकिंग,” वहीं एक और ने लिखा, “बहन स्टॉकिंग्स तो नई खरीद लो…इतनी भी गरीब नहीं हो ..ऑनलाइन मंगा लो…फटी तो मत पहनो…या ये भी कोई स्टाइल स्टेटमेंट है.”

 

उर्वशी को ऋषभ पंत को लेकर किया जाता है ट्रोल

5 जनवरी को उर्वशी रौतेला उस समय चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उसी अस्पताल की तस्वीर शेयर की, जहां ऋषभ पंत को शिफ्ट किया गया है.

बीते दिनों एक्ट्रेस ऋषभ पंत से जुड़े अपने इनडायरेक्ट पोस्ट की वजह से सुर्खियां बटोर रही थीं. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital) की फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी, जहां ऋषभ पंत (Rishabh pant) का इलाज चल रहा है. ये देख लोग कयास लगा रहे थे कि उर्वशी एक बार फिर पंत से मिलने गई हैं. 30 दिसंबर को ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था, जब वह दिल्ली से रूड़की जा रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

7 minutes ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

38 minutes ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

42 minutes ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

1 hour ago