देश

Varanasi: बीएचयू परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट, बाइक सवार बदमाशों ने की दबंगई

Varanasi: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दबंगई की है. बदमाशों ने छात्रा और उसके दोस्त के साथ पहले मारपीट की. जिसके बाद छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया. घटना का पता तब चला जब लड़की ने लंका थाना क्षेत्र में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कराई. छात्रा ने बदमाशों पर रेप का आरोप लगाया है. छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वो 4 जनवरी की शाम अपने साथी के साथ छात्रावास लौट रही थी.

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए. लक्ष्मण दास (Laxman das) चौराहे के पास रोका और गाली-गलौज करने लगे. वो बदमाश नशे की हालत में थे, इसलिए हमने उन्हें नजरअंदाज कर दिया. लेकिन जब वो एनसीसी कार्यालय के पास पहुंचे, तो बदमाशों ने उन्हें फिर रोक लिया. इस दौरान बदमाशों के गैंग में एक और युवक शामिल हो गया, जिसने युवती का यौन उत्पीड़न किया. बाद में बदमाशों ने दोनों की पिटाई की और उनका मोबाइल फोन और उसके दोस्त का पर्स छीन लिया. जिसमें 8,000 रुपये थे. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद हमलावर घटनास्थल से भाग गए और रुइया छात्रावास में घुस गए.

ये भी पढ़ें- GO First एयर के बाद अब Indigo की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, पायलट से भी हाथापाई, नशे में थे आरोपी

‘घटना में परिसर के कुछ युवक ही शामिल’

एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार (Praveen kumar) सिंह ने कहा कि आईपीसी की धारा 354, 325, 505 और 393 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और लंका पुलिस हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. वहीं छात्रा की शिकायत के आधार पर चार अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, लूट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, इस घटना में परिसर के कुछ युवक ही शामिल हैं. सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की जांच से सच सामने आ जाएगा. घटना के बाद आरोपी छात्रावास में ही गए हैं. जल्द ही आरोपियों को दबोचा जाएगा.

बीएचयू में इससे पहले भी कई छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं. अब इस घटना के बाद फिर ऐसा लग रहा है कि परिसर में फिर बाहरियों का आना शुरू हो गया है. पुलिस ने परिसर में घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago