Bharat Express DD Free Dish

Jagdeep Dhankhar और Salman Khan का क्या है कनेक्शन? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Jagdeep Dhankhar: एनडीए के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक दूसरे के साथ खास कनेक्शन है. ऐसे में आइए जानते हैं यह कनेक्शन किस मामले से जुड़ा हुआ है.

Jagdeep Dhankhar

Jagdeep Dhankhar: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य कारण बताई. उनके इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. धनखड़ ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राजस्थान से की थी. वह पहले जनता दल से सांसद बने और केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे. इसके बाद उन्होंने कुछ समय कांग्रेस पार्टी में भी बिताया.

क्या सलमान खान के वकील रह चुके हैं धनखड़? (Jagdeep Dhankhar)

राजनीति में आने से पहले धनखड़ एक काबिल वकील रह चुके हैं. उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कई बड़े मुकदमे लड़े. इस्पात, कोयला, खनन जैसे क्षेत्रों में उनका वकालती अनुभव गहरा रहा है. बहुत कम लोग जानते हैं कि धनखड़ ने सलमान खान के चर्चित काला हिरण शिकार मामले में अहम भूमिका निभाई थी. साल 2018 में जब जोधपुर की एक अदालत ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई थी, तो उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया.

काला हिरण शिकार मामले में दिलाई जमानत

7 अप्रैल 2018 को सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान धनखड़ ने सलमान की तरफ से अदालत में पैरवी की. उन्होंने कोर्ट को बताया कि सलमान एक लोकप्रिय अभिनेता हैं और उनके जेल में रहने से फिल्म उद्योग पर असर पड़ेगा. धनखड़ ने सबूतों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए और कहा कि सलमान को संदेह का लाभ मिलना चाहिए. अदालत ने उनकी दलीलों को स्वीकार किया और 50,000 रुपये पर सलमान को जमानत मिल गई.

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर, आगे की कार्यवाही के लिए गृह मंत्रालय को भेजा

कानूनी समझ का मिला सम्मान (Jagdeep Dhankhar)

इस केस में धनखड़ की कानूनी रणनीति की खूब सराहना हुई. उन्होंने साबित किया कि वे सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक मजबूत और समझदार वकील भी हैं.

वकालत से उपराष्ट्रपति बनने तक का सफर

धनखड़ ने 1990 में राजस्थान हाईकोर्ट से सीनियर एडवोकेट का दर्जा हासिल किया था. जाट आरक्षण की लड़ाई से लेकर हाई-प्रोफाइल केस तक, उनका सफर वकालत से उपराष्ट्रपति बनने तक प्रेरणादायक रहा है. जगदीप धनखड़ का इस्तीफा भले ही अचानक आया हो, लेकिन उनका कानूनी और राजनीतिक सफर हमेशा याद किया जाएगा. सलमान खान जैसे बड़े केस से लेकर उपराष्ट्रपति बनने तक, उन्होंने अपनी हर भूमिका को बखूबी निभाया है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read