होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पैपराजी को पोज देते हुए रेखा और आलिया भट्ट
Alia Bhatt-Rekha: हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रेखा और आलिया भट्ट ने हाल ही में दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स में शिरकत की. आलिया भट्ट और रेखा एक-दूसरे को देखकर बेहद खुश थीं. इस कार्यक्रम में दोनों एक्ट्रेस ने एक दूसरे को गले लगाया. उन्होंने इवेंट में पैपराजी को पोज भी दिए. अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसपर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
पैपराजो द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में आलिया को अपनी कार से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. अभिनेत्री फिर रेखा जी के साथ एक गर्मजोशी से गले मिलती है. इवेंट में दोनों हाथों में हाथ डाले घूमते भी नजर आ रहे हैं. सफेद साड़ी में आलिया काफी खूबसूरत लग रही थीं. वहीं रेखा भी खूबसूरत साड़ी में जलवा बिखेरती नजर आईं. रेखा के शाही अंदाज और आलिया के सोबर स्टाइल को साथ में देख कर फैंस कह रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Shehzada Box Office Collection: मंडे टेस्ट में भी नहीं चला कार्तिक आर्यन का जादू, चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
इस वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. एक फैन ने टिप्पणी करते हुए कहा, “ रानियां ” . एक अन्य ने कमेंट किया, ” रेखा जी बहुत खूबसूरत लग रही हैं .” एक फैन ने लिखा, ‘ दो डीवाज एक फ्रेम में. एक अन्य ने कमेंट किया, ” रेखा जी बेस्ट.”
रेखा के साथ आलिया की अच्छी बॉन्डिंग है. दोनों की ये मुलाकात और बातचीत इस बात का पर्याप्त सबूत है. वहीं आलिया फिलहाल मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. अभिनेत्री ने पिछले साल नवंबर में पति रणबीर कपूर के साथ अपनी पहली संतान बेटी राहा का स्वागत किया. आलिया ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है. हाल ही में, आलिया ने मातृत्व के बारे में खुलकर बात की और इसे अपने जीवन का ‘सबसे खूबसूरत चरण’ बताया. आए दिन आलिया इवेंट्स और फ्रेंड्स की पार्टी-गेटटुगेदर में नजर आती हैं. हाल ही में अरमान जैन औऱ अनीसा मल्होत्रा के एक फंक्शन में आलिया नजर आई थीं.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…