होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शादी में उत्पात मचाता धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई (फोटो ट्विटर)
Madhya Pradesh: देशभर में आजकल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की काफी चर्चा हो रही है. वहीं अब उनके छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. मध्य प्रदेश के छतरपुर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. शालिग्राम भी धीरेंद्र कृष्ण की तरह छोटे बाबा के नाम मशहूर हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक शादी समारोह में घुसकर दलित परिवार को तमंचे की नोंक पर धमकाया, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और दलित लड़की के पिता के साथ मारपीट की.
यह पूरा मामला छतरपुर जिले के गढ़ा गांव का है. यहां 11 फरवरी को एक दलित परिवार की लड़की की शादी हो रही थी. तभी तकरीबन रात 12 बजे के आसपास बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम वहां पहुंचा और लोगों से गाली-गलौज और मारपीट करने लगा.
शादी में बागेश्वर बाबा का छोटा भाई सिगरेट पीता हुआ देखा गया. उसके हाथ में तमंचा भी था. खबरों के मुताबिक उसने नशे में महिलाओं के साथ अभद्रता भी की. जिसकी वजह से शादी में तनाव फैल गया और कई बाराती बारात छोड़ कर भाग गए. इस सिलसिले में बमीठा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं जब उसके शादी में मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो हवाई फायर कर दिया.
शालिग्राम के उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कि शालिग्राम अपने मुंह में सिगरेट लगाए एवं हाथ में तमंचा लेकर लोगों को धमका रहा है तथा गंदी-गंदी गालियां दे रहा है. साथ ही युवक को पकड़कर कर मारपीट करने की कोशिश करने लगा. जानकारी के मुताबिक, उसने कहा कि यहां बुदेलखंड का गाना नहीं बजेगा. इस गढ़ा गांव में बजेगा तो केवल बागेश्वर धाम का गाना. जब लोगों ने बागेश्वर का गाना बजाने से मना किया तो उसने अभद्रता करना शुरू कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद बमीठा थाना पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…