Viral Girl Monalisa Missing: महाकुंभ के जरिए रातों-रात सोशल मीडिया पर छाने वाली मोनालिसा भोसले और उनके पति फरमान खान का विवाद अब किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रह गया है. इस कहानी में हर दिन एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आ रहा है. वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर एक ताजा अपडेट यह है कि रेप और पॉक्सो एक्ट के आरोपों से घिरे फरमान खान ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर नया दावा ठोक दिया है.
फरमान का दावा- ‘भाग गई है मोनालिसा’
फरमान खान जो मोनालिसा के पति हैं और जिन पर नाबालिग से शादी-शोषण के गंभीर आरोप हैं, फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में फरमान राजस्थान के अजमेर-पुष्कर में नजर आ रहे हैं. वह कैमरे के सामने कहते दिख रहे हैं, “हैलो फ्रेंड्स, मैं अजमेर-पुष्कर आया हुआ हूं. मोनालिसा भाग गई है, मैं उसे ही ढूंढने यहां आया हूं.” फरमान के इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. हालांकि, वह इस वीडियो में यह साफ नहीं कर पाए कि मोनालिसा कब, कहां और कैसे गायब हुई. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या वाकई मोनालिसा कहीं चली गई है या फिर केस की आंच से बचने के लिए फरमान कोई नया दांव खेल रहे हैं?
18 नहीं, महज 16 साल की निकली वायरल गर्ल
बता दें कि इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ मोनालिसा की उम्र को लेकर आया है. अब तक जिसे बालिग मानकर शादी की बात कही जा रही थी, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में वह नाबालिग निकली है. महेश्वर के सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि मोनालिसा की जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 है.
इस हिसाब से शादी के वक्त उसकी उम्र महज 16 साल और दो महीने थी. इस खुलासे ने फरमान खान की मुश्किलें बुरी तरह बढ़ा दी हैं, क्योंकि नाबालिग से निकाह करना और शारीरिक संबंध बनाना कानूनन गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है.
ये भी पढ़ें- महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा नाबालिग! मां का फरमान खान पर सनसनीखेज आरोप- फिल्म का लालच देकर ले गया
पुलिस की कार्रवाई
मोनालिसा के पिता की शिकायत पर महेश्वर पुलिस पहले ही फरमान के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो (POCSO) एक्ट और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चुकी है. पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि फरमान के दावों में कितनी सच्चाई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
