होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
ऑटो एक्सपो 2023 में अपना सिग्नेचर पोज करते हुए शाहरुख खान (फोटो)
Viral Video: बॉलीवुड के मशहूर बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जिस इवेंट में भी पहुंचते हैं. वहां उनके पहुंचते ही चार चांद लग जाते है. बताया जा रहा है कि बीते दिन बॉलीवुड के बादशाह ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo 2023) में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर ने पैप्स के सामने अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” के गाने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम गाया. किंग खान ने अपने इस अंदाज से फैंस को दीवाना बना दिया. इस इवेंट से शाहरुख खान की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहें हैं.
दरअसल ‘दिलवाले’ एक्टर के फैन क्लब ने इंवेंट में उनकी सिंगिंग की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “Awwwwww आई लव हिम सिंगिंग!!”वहीं एक वीडियो में, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ एक्टर को इवेंट में अपने हाथों को फैलाते हुए अपना आइकॉनिक रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता है.
‘कुछ कुछ होता है’ एक्टर ऑटो एक्सपो 2023 में हुंडई मोटर्स की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक आईओएनआईक्यू5 एसयूवी को लॉन्च करने पहुंचे थे. इस दौरान शाहरुख खान व्हाइट शर्ट के साथ स्टाइलिश ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शेड्स से एक्सेसराइज किया था.
शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पठान’ का ऑफिशियल ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च किया था. जिसे फैंस से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है. बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम किरदार में नजर आएंगे. मच अवेटेड फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…
दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…
LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…