होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Delhi NCR Weather:
Delhi Rain: दिल्ली-NCR में आज घने कोहरे से राहत मिली है. बुधवार रात से ही हवाओं की तेज रफ्तार और छिटपुट बूंदाबांदी का भी दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में बादल छाए रह सकते है. मध्यम कोहरा का असर भी देखने को मिल सकता है. वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. स्काईमेट कि माने तो 12 व 13 जनवरी को दिल्ली समेत पंजाब व हरियाणा के कई इलाको में हल्की बारिश हो सकती है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की माने तो 15 जनवरी के बाद शीतलहर की वापसी हो सकती है. गुरुवार और शुक्रवार को प्रदूषण बढ़ने का अंदेशा लगाया जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक इस समय हवाओं में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी वजह से प्रदूषण मेंभी हवाओं के साथ उतार चढ़ाव हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Jio True 5G: तमिलनाडु के इन 6 शहरों में शुरू हुई ट्रू 5जी सर्विस, 101 शहरों में सेवा लॉन्च कर जियो ने बनाया रिकॉर्ड
मौसम में हुए बदलाव और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन के पारे में इजाफा देखने को मिलेगा. इन दिनों एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जो पाकिस्तान को क्रॉस करके कश्मीर की ओर बढ़ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हवा में बदलाव देखने को मिल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर, हिमाचल समेत आसपास के क्षेत्र में बारिश की स्थिति हो सकती है. इसका असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में भी देखने को मिल सकता है.
आईआईटीएम पुणे के एक रिर्सच के मुताबिक, 12 और 13 जनवरी को प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है. इसकी स्थिति बेहद खराब ही बना रहने वाली है. वहीं 14 जनवरी को इसमें हल्का सुधार देखने को मिल सकता है. जिसके बाद छह दिनों तक लगातार प्रदूषण का स्तर खराब से बेहद खराब की स्थिति में देखने को मिलेगा. एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदूषण में सुधार हो सकता है. लेकिन यह बेहद खराब ही बना रहने वाला है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…
दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…
LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…