मनोरंजन

Katrina Kaif: एयरपोर्ट पर दिखीं कैटरीना कैफ तो सेल्‍फी लेने उमड़ पड़े फैंस, सिक्योरिटी गार्ड्स ने मारा धक्का, वायरल हुआ VIDEO

Katrina Kaif latest News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के लाखों चाहने वाले हैं. उनको देखते ही बहुत-से लोग उनके करीब आने की कोशिश करने लगते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ आज सुबह, जब कैटरीना कैफ एयरपोर्ट पर नजर आईं, तो फैंस उनके साथ सेल्फी लेने लगे. इस दौरान कैटरीना कैफ के साथ फैंस की धक्का-मुक्की हो गई.

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैटरीना के सिक्योरिटी गार्ड्स और फैंस के बीच कैसे धक्का-मुक्की हुई. शूटिंग के लिए जाती कैटरीना कैफ ब्लू जींस और ब्राउन टॉप में बेहद हसीन लग रही थीं. एयरपोर्ट पर कैटरीना का कैजुअल लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा था. उन्होंने ब्लू डेनिम और ब्राउन टॉप पहना हुआ था. इसके अलावा उन्‍होंने काला चश्‍मा भी पहना हुआ था. जींस की पॉकेट में हाथ डाले कैटरीना का टशन देखने लायक था.

एयरपोर्ट से निकलते समय कैटरीना ने अपने फैंस के साथ कई सेल्फी भी क्लिक करवाईं. कैटरीना को देखते ही फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब हो गए. जब फैंस ज्‍यादा ही करीब पहुंच गए तो सिक्योरिटी गार्ड्स ने फैंस को हटाने की कोशिश की. मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए थे, उसी दौरान कैटरीना के सिक्योरिटी गार्ड्स और फैंस के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

बता दें कि कैटरीना इन दिनों फिल्म ‘जी ले जरा’ के कारण सुर्खियों में हैं. आखिरी बार वह शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ फोन भूत फिल्म में नज़र आई थीं. और, आने वाले समय में कैटरीना सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नज़र आएंगी.

यह भी पढ़ें: सनी देओल की मूवी गदर का ‘हैंडपंप’ वाला सीन लखनऊ में इस जगह हुआ था शूट, जानिए सालों बाद कैसी है स्कूल की हालत 

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

11 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

28 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

34 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago