लेडीज! वजन घटाना है तो तुरंत छोड़ें ये 7 गलत आदतें
Tamim Iqbal: बांग्लादेश के विस्फोटक बल्लेबाज और टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. हालांकि अब उन्होंने अपना यह फैसला वापस ले लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के समझाने के बाद उन्होंने फिर से राष्ट्रीय टीम में वापसी की घोषणा की है. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम की अगुआई कर रहे 34 साल के तमीम ने बांग्लादेश के पहला मैच गंवाने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, तमीम इकबाल ने कहा कि, ‘‘आज दोपहर प्रधानमंत्री ने मुझे अपने घर में आमंत्रित किया था. उन्होंने मुझे समझाया और फिर से खेलने के लिए कहा, इसलिये मैंने इस समय संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है.’’ टीम के ऑपनर ने कहा कि, ‘‘मैं सभी को ‘ना’ कह सकता हूं लेकिन प्रधानमंत्री को ‘ना’ कहना मेरे लिए असंभव था. उन्होंने बताया कि इस दौरान मेरे साथ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पापोन भाई और मशरफी (मुर्तजा) भी मौजूद रहे.
तमीम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे मेरे इलाज के लिए डेढ़ महीना दिया है. मानसिक रूप से मुक्त होने के बाद मैं बाकी के मैच खेलूंगा. इकबाल ने अपने 16 साल के क्रिकेट करियर में 70 टेस्ट में 5,134 रन बनाये जिसमें 10 शतक और एक दोहरा शतक शामिल है. वनडे क्रिकेट में ऑपनर के तौर पर उनकी काबिलियत शानदार रही. उन्होंने 241 मैचों में 8,313 रन बनाये है. जिसमें 14 शतक जड़े थे जो बांग्लादेश के लिए किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा शतक भी हैं. वह मौजूदा क्रिकेटरों में तीसरे सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी भी हैं जिसमें वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद शामिल हैं.
इकबाल ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2007 में किया था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15,000 रन बनाये जिसमें 25 शतक और 94 अर्धशतक शामिल हैं. इकबाल ने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट अप्रैल में आयरलैंड के खिलाफ खेला था. बोर्ड अध्यक्ष नजमुल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसने यह फैसला भावना में बहकर लिया था. उसका संन्यास से वापसी का फैसला निश्चित रूप से बड़ी राहत देने वाला है। अगर हमारे पास कप्तान नहीं होगा तो हम कैसे खेल सकते हैं? ’’
CSK New Head Coach: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा बदलाव…
आजादी के समय हैदराबाद को भारत में मिलने से रोकने वाले रजाकार कौन थे? जानिए…
बिहार की राजनीति का जिक्र आते ही अक्सर बड़े-बड़े काफिले और सत्ता का रुआब आंखों…
Supreme Court Arrest Rules: क्या पुलिस आपको बिना कुछ लिखे गिरफ्तार कर सकती है? सुप्रीम…
Ganesh Visarjan In UK: ब्रिटेन से सामने आया गणेश विसर्जन का एक कथित वीडियो सोशल…
सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी नियमों को सख्त बनाते हुए आदेश दिया है कि अब पुलिस…