मनोरंजन

Year Ender 2022: ‘बायकॉट बॉलीवुड’ के आगे बॉक्स ऑफिस पर हवा हुआ इन दिग्गज एक्टर्स का स्टारडम, पिट गईं फिल्में

Year Ender 2022:  साल 2022 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत ही गंदा साबित हुआ है. कई बॉलीवुड फिल्मों  को इस साल बॉक्स ऑफिस पर नाराजगी झेलनी पड़ी है. बॉलीवुड की इन फिल्मों की लिस्ट में  टॉप स्टार्स भी शामिल हैं. जिनकी बड़ी-बड़ी और मचअवेटेड फिल्में थियेटर्स पर दर्शकों  को निराश होकर जाना पड़ा है. इस साल इन फिल्मी सितारों की फिल्मों ने फैंस को तो निराश किया ही है, साथ ही खुद इन एक्टर्स का स्टारडम भी दांव पर लग गया. सुपरस्टार आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम  इस लिस्ट में शामिल है.

सुपरस्टार आमिर खान (Aamir khan)

बात करें साल 2022  की तो सुपरस्टार आमिर खान को सबसे बड़ा झटका लगा था. आमिर खान की मचअवेडेट बिग बजट वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी.

सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

साल 2022 अक्षय कुमार के लिए काफी निराशा भरा रहा है. इस साल सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और रामसेतु जैसी फिल्में दर्शकों को दीं. ये सभी फिल्में थियेटर पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थीं.

स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा को दर्शकों  से रिस्पॉन्स मिला था. तमिल फिल्म की रीमेक होने की वजह से इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद नही किया.

साल 2022 रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

 साल 2022 रणवीर सिंह के लिए भी अच्छी खबर लेकर नहीं आया. इस साल उनकी रिलीज फिल्म जयेशभाई जोरदार भी थियेटर्स पर फुस्स हो गई थी.

आयुष्मान खुराना की फिल्म (Ayushmman khurrana)

यंग जनरेशन के फेवरेट सितारे के आयुष्मान खुराना के लिए भी साल 2022 बेहद खराब रही है. फिल्म स्टार ने इस साल अनेक, डॉक्टर जी और एक्शन हीरो जैसी फिल्में दर्शकों को दी है. जो थियेटर्स पर नही चल पाई है.

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

कबीर सिंह की बंपर सक्सेस के बाद फिल्म स्टार शाहिद कपूर अपनी फिल्म जर्सी के साथ थियेटर पहुंचे थे. इस फिल्म को भी दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया और फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई

वरुण धवन (Varun Dhawan)

इस साल वरुण धवन भी अपनी फिल्म भेड़िया को लेकर दर्शकों की बीच पहुंचे थे. ये फिल्म भी थियेटर पर फ्लॉप साबित हुई जबकि, इस साल उनकी फिल्म जुग जुग जियो जरूर दर्शकों को पसंद आई थी. हालांकि इस फिल्म का सारा क्रेडिट अनिल कपूर ले उड़े थे.

ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan: बेटी सुहाना के लिए किताब लिख रहे हैं शाहरुख खान, जानिए ऐसा क्या है उसमें स्पेशल

इंडियन सुपरस्टार प्रभास (Prabhas)

बीते साल इंडियन सुपरस्टार प्रभास भी राधे श्याम जैसी बिग बजट फिल्म लेकर थियेटर पहुंचे थे. इस फिल्म को भी दर्शकों ने पसंद नही किया. कश्मीर फाइल्स के सामने ये फिल्म बुरी तरह से थियेटर पर फ्लॉप हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

2 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

4 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

21 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

59 minutes ago